फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The person who raped the innocent girl was arrested and sent to jail

Pratapgarh News: मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
The person who raped the innocent girl was arrested and sent to jail
मासूम बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की किरकिरी होने से खफा अफसरों ने मातहतों को फटकार लगाई। कार्रवाई के भय से रात में ही मासूम से दुष्कर्म करने के आरोपी को पकड़ लिया गया। रविवार को उसे जेल भेजा गया। मासूम बच्ची का पुलिस अब न्यायालय में बयान दर्ज कराएगी।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची को बीस रुपये का लालच देकर गांव के ही राज सिंह ने दरिंदगी की। पीड़िता के पिता का कहना है कि रात में ही पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई और रात में ही छोड़ दिया। घटना के दूसरे दिन थाने में तीन घंटे आरोपी पक्ष ने पुलिस की मिलीभगत से पीड़ित परिवार पर कार्रवाई नहीं करने का दबाव बनाया। लेकिन पिता नहीं माना।
विज्ञापन

जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को फटकार लगाई। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की देर रात पुलिस ने ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की मदद से आरोपी को दोबारा पकड़ लिया। लिखापढ़ी के बाद रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed