फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   the openers of shops after 9 pm the police lodged the fir

रात नौ बजे के बाद दुकान खोलने वाले 5 दुकानदारों पर केस

Mon, 22 Jun 2020 11:40 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
the openers of shops after 9 pm the police lodged the fir
प्रतिबंध के बावजूद रात नौ बजे तक दुकान खोलने वाले पांच लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया। चेकिंग के दौरान 50 बाइकों का चालान किया। जिले में भर सघन चेकिंग अभियान चलता रहा। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए लागू लाकडाउन हटने के बाद रात नौ बजे से लेकर सुबह सात बजे तक आवागमन पर प्रतिबंध है। रविवार की रात नौ बजे के बाद शहर में दुकान खोलने वाले साईं फूड कार्नर ठठेरी बाजार, चाय पानी कार्नर, राजस्थान स्वीट्स समेत पांच दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जबकि बिना वजह के घूम रहे 50 बाइक सवार लोगों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है। शहर के अलावा पूरे जिले में सोमवार की रात खुली दुकानों व बिना वजह कार और बाइक सवार घूमने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करती रही। शासन की सख्ती के बाद पुलिस रात में घूमने वाले लोगों पर शिकंजा कसने लगी है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि सभी दुकानदारों को जानकारी दी जा चुकी है कि रात नौ बजे के बाद दुकान नहीं खुलेगी। इसके बाद भी जो लोग दुकानें खोल रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed