{"_id":"5d714eb28ebc3e017834070a","slug":"the-old-man-looted-in-broad-daylight-pratapgarh-news-ald254093399","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े तमंचा सटाकर वृद्ध को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े तमंचा सटाकर वृद्ध को लूटा
विज्ञापन
नगर कोतवाली के भुपियामऊ ओवरब्रिज के समीप बदमाशों द्वारा छिनैती का शिकार वृद्ध।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े बदमाशों ने तमंचे के बल पर बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रहे वृद्ध से 24 हजार रुपये लूट लिए। सूचना के बाद भी पुलिस समय से नहीं पहुंची। वहीं दो दिन पहले ई-रिक्शा से घर जा रही अधिवक्ता की पत्नी से भी तीन लाख रुपये लेकर बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
नगर कोतवाली के कटराइंद्रकुंवर ढेरहना निवासी कृष्ण भगवान मिश्रा बुधवार को कटरामेदनीगंज स्थित बैंक आफ बड़ौदा रुपये निकालने आए थे। वह बैंक से 24 हजार रुपये निकाल कर अपने घर के बच्चों की फीस भरने के लिए भुपियामऊ की ओर पैदल ही जा रहा था। भुपियामऊ ओवरब्रिज के करीब पीछे से बाइक लेकर पहुंचे दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। बाइक पर पीछे बैठा बदमाश उससे रुपये छीनने लगा। जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचा सटा दिया और घसीटकर किनारे ले गए। उससे जबरन 24 हजार रुपये छीनकर बदमाश कटरामेदनीगंज की ओर भाग निकले।
सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। नगर कोतवाली के विवेक नगर निवासी अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की पत्नी विदेह कुमारी श्रीवास्तव 3 सितंबर को एसबीआई रुपये निकालने आई थी। तीन लाख रुपये निकाल कर वह पर्स में रखकर बाहर निकलीं। यहां से ई-रिक्शा पर सवार हो गईं।
विज्ञापन
उस समय ई-रिक्शा पर पांच लोग सवार थे। राजापाल चौराहे पर पहुंचते ही ई-रिक्शे पर सवार बदमाश रुपये से भरा पर्स छीनकर भाग निकले। उसने शोर मचाया लेकिन कोई मदद नहीं मिली। सूचना के बाद भी पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। नगर कोतवाल का कहना है कि महिला से तीन लाख रुपये छिनैती की सूचना उन तक नहीं आई।