{"_id":"615359a68ebc3e4aff130543","slug":"the-miscreants-blew-the-pistol-from-the-car-parked-in-front-of-the-bank-pratapgarh-news-ald316936265","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के सामने खड़ी कार से बदमाशों ने उड़ा दी पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के सामने खड़ी कार से बदमाशों ने उड़ा दी पिस्टल
विज्ञापन
बैंक के सामने खड़ी कार से बदमाशों ने पिस्टल उड़ा दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस बदमाशों की खोजबीन के बजाय पीड़ित को ही लापरवाह बताने लगी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद भी पुलिस को कामयाबी नहीं मिली।
नगर कोतवाली के अष्टभुजानगर मोहल्ला निवासी पीयूष सिंह प्रिंसू मंगलवार की सुबह कचहरी रोड स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में रुपये जमा करने गए थे। वह कार बाहर खड़ी कर बैंक चले गए। बैंक में असलहा ले जाने पर रोक है, इसलिए लाइसेंसी पिस्टल कार में ही रख दी थी।
बैंक से कामकाज निपटाकर लौटे तो उनकी कार से पिस्टल गायब थी। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी। मौके पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल पीड़ित को ही लापरवाह बताते हुए धमकाने लगे। हालांकि बाद में आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए पुलिसकर्मियों को लगाया।