फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The leader attacked the soldiers who reached the land dispute

भूमि विवाद सुलझाने पहुंचे सिपाहियों पर नेता ने बोला हमला

Sat, 09 Jan 2021 01:08 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
The leader attacked the soldiers who reached the land dispute
राजगढ़ के रतीपुर में ग्रामीणों द्वारा धरे गये संदिग्ध युवक। - फोटो : PRATAPGARH
भूमि विवाद सुलझाने पहुंचे सिपाहियों पर बहुजन मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने हमला कर दिया। लात-घूंसों से हमला करने वाले नेता ने धमकाया कि उसकी पहुंच लंबी है। सभी को नौकरी से बर्खास्त करा देगा। घटना की जानकारी के बाद पहुंचे कोहड़ौर थानाध्यक्ष ने नेता समेत उसके भाई को काबू में किया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के रामापुर विजरा निवासी मनोज कुमार पुत्र बुधराम का बहुजन मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिकेश गौतम से भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा था। शुक्रवार की सुबह विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। शिकायत के बाद डायल 112 के सिपाही शैलेंद्र व कौशलेंद्र चालक संग धीरज मौर्या मौके पर पहुंचकर सभी को शांत कराने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि सिपाहियों को बहुजन मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हरिकेश गौतम धमकाने लगा। कहा कि उसे जानते नहीं हो। सभी को निलंबित कराने के साथ ही नौकरी से बर्खास्त करा देगा। इसके बाद भी सिपाहियों ने उसे विवाद करने से रोका। जिसके बाद वह अपने भाई के साथ मिलकर सिपाहियों पर हमला बोल दिया। बमुमो नेता लात घूंसों से सिपाहियों की पिटाई करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के बीच-बचाव पर सिपाहियों की जान बची। घटना की जानकारी मिलने पर कोहड़ौर थानाध्यक्ष भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सिपाहियों पर हमले की जानकारी के बाद पुलिसकर्मियों ने नेता हरिकेश व भाई राकेश को हिरासत में लेकर थाने आ गई। सिपाही शैलेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुुए हरिकेश व राकेश को जेल भेज दिया। एसओ कोहड़ौर ने बताया कि सिपाही के साथ मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले बमुमो नेता समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कांधरपुर में हरिकेश व उनकी पत्नी मीना के खिलाफ सदर विधायक राजकुमार पाल का पुतला फूंकने का मुकदमा भी दर्ज है। वहीं बमुमो जिलाध्यक्ष हरिकेश गौतम ने बताया कि पुलिस से मारपीट व अभद्रता की बात निराधार है। उन्हें पुलिस फर्जी फंसा रही है।
असलहे के साथ पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने दबोचा
असलहे के साथ युवक को खोज रहे बाइक सवार दो युवकों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। उनकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों से पूछताछ करने के साथ तीसरे युवक की तलाश कर रही है ताकि हकीकत सामने आ सके।
नगर कोतवाली के रतीपुर में गुड्डृ मिश्रा की चाय की दुकान पर शुक्रवार की सुबह दो युवक बाइक से पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार बाइक सवार एक युवक असलहा ले रखा था जबकि दूसरे के हाथ में डंडा था। वे उससे राहुल मिश्रा के बारे में पूछने लगे। चाय की दुकान पर बैठे ग्रामीण अनहोनी की आशंका के चलते वहां से हट गए। मौका पाकर ग्रामीण दोनों युवकों को दबोच लिया और उनका असलहा व डंडा छीन लिया।

इसके बाद उनकी पिटाई शुरू कर दी। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह राजगढ़ के रहने प्रज्ञा सिंह के परिचित हैं। ग्रामीणों ने उन्हें फोन लगा दिया। उनके इनकार करने पर ग्रामीण फिर पकड़े गए युवकों को पीटने लगे। बाद में पहुंची पुलिस के हवाले दोनों को कर दिया। चौकी प्रभारी भुपियामऊ ने बताया कि राहुल मिश्रा की पकड़े गए दोनों युवकों से किसी बात की खुन्नस थी। राहुल को जबरन बाइक पर बैठाने की बात भी सामने आई है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed