{"_id":"610ad5dd8ebc3eba5217b022","slug":"the-kingpin-who-got-the-money-from-the-insurance-company-absconded-pratapgarh-news-ald3125603127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ से लूट के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ से लूट के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
crime
बीमा कंपनी से दो-दो लाख रुपये दिलाने के बाद बंदरबांट करने वाला सरगना घर से फरार है। कई स्थानों पर दबिश के बाद भी वह हाथ नहीं लगा। जिसके चलते पुलिस ने उस गिरोह में शामिल टाइनी शाखा संचालक को जेल भेज दिया। छानबीन में बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।
कंधई थाना क्षेत्र के खभोर की रहने वाली अंजू की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गत दिनों खभोर के रहने वाले विवेक सिंह उर्फ रवि, बैंक प्रबंधक व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। उसका आरोप था कि महुली में बैंक आफ बड़ौदा की टाइनी शाखा संचालित करने वाले रवि सिंह उसके खाते में दो लाख रुपये भेजने के बाद डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
वह फर्जी अभिलेख तैयार कर बीमा कंपनी में आवेदन कर रुपये मंगाते हैं। पुलिस ने टाइनी शाखा संचालक विवेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर लोगों से बीमा कंपनी से रुपये दिलाने का सरगना लखनऊ में रहता है। वह जनपद का ही रहने वाला है। पुलिस उसके मोबाइल नंबर की छानबीन के बाद घर पहुंची, मगर तब तक वह भाग चुका था।
विज्ञापन
पुलिस उसकी तलाश में हाथ-पैर चलाती रही, मगर वह हाथ नहीं लगा। पुलिस ने रवि के पास से दो फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बरामद किए थे। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि सरगना बीमा कंपनी का अभिकर्ता भी हो सकता है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। जिन लोगों के खाते में रुपये आए हैं, उनका ब्यौरा तैयार किया जा रहा है। नामों का पता चलने के बाद फ्राड कर जिंदा लोगों को मुर्दा बताकर बीमा कंपनी से रुपये लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश होगा। पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार विवेक सिंह को जेल भेज दिया।