फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The Khelo India team defeated the Anwar Hockey Society.

Pratapgarh News: खेलो इंडिया की टीम ने अनवर हाॅकी सोसाइटी को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The Khelo India team defeated the Anwar Hockey Society.
राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को स्टेडियम में अंडर-14 बालक हॉकी और बॉल पासिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हॉकी में स्टेडियम की खेलो इंडिया टीम विजेता रही। वहीं, बॉल पासिंग प्रतियोगिता में साक्षी तिवारी विजेता बनीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छह टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला सेमीफाइनल अनवर हॉकी सोसाइटी और आत्रेय अकादमी के बीच हुआ। इसमें अनवर हॉकी सोसाइटी ने 3-0 से आत्रेय अकादमी को शिकस्त दी। दूसरे सेमीफाइनल में खेलो इंडिया की टीम ने स्टेडियम को 2-0 से हराया। अनवर हॉकी सोसाइटी की टीम और खेलो इंडिया की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें खेलो इंडिया ने अनवर हॉकी सोसाइटी को 1-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव, सचिन शुक्ला, पप्पू रमेश जानी, अमजद खान, अब्दुल खान और आशुतोष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटबॉल प्रतियोगिता में आसपुर देवसरा टीम बनी विजेता
प्रतापगढ़। मंगरौरा ब्लॉक के सरसीखाम स्थिति मिनी स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। पहले सेमीफाइनल में आसपुर देवसरा ने पट्टी को 2-0 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम बॉयज ने मंगरौरा को 4-0 से हराया। फाइनल आसपुर देवसरा और स्टेडियम बॉयज के बीच हुआ। आसपुर देवसरा 1-0 से स्टेडियम बॉयज को पराजित कर विजेता बनी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed