{"_id":"65047c4840c79929010e9695","slug":"the-journey-to-the-examination-center-has-become-difficult-now-we-will-have-to-cover-a-distance-of-12-km-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-4368-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ : परीक्षा केंद्र की डगर हुई कठिन, अब 12 किमी तय करनी होगी दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ : परीक्षा केंद्र की डगर हुई कठिन, अब 12 किमी तय करनी होगी दूरी
Fri, 15 Sep 2023 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 15 Sep 2023 09:16 PM IST
विज्ञापन
नए नियमों ने बढ़ाई विद्यार्थियों की मुसीबत, परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्र रखने के लिए तैयार होंगे दो स्ट्रांग रूम
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। हाईस्कूल, इंटर की परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण अब 12 किमी की परिधि में किया जाएगा। पहले यह दूरी आठ किमी निश्चित की गई थी। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र रखने के लिए दो स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा।
जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं व दिव्यांग परीक्षार्थियों को स्वकेंद्र की सुविधा भी दी गई है। लेकिन, यह सुविधा उन्हीं कॉलेजों की छात्राओं को मिलेगी, जो कॉलेज परीक्षा केंद्र बनेंगे। अगर उनका कॉलेज केंद्र नहीं बनता है तो बालिकाओं का परीक्षा केंद्र सात किमी की परिधि में बनाया जाएगा। अभी तक छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्रों की दूरी को लेकर पांच किमी परिधि का मानक तय किया गया था। अगर कोई विषम भौगोलिक स्थिति व कॉलेज करीब नहीं होने पर ही अधिक से अधिक 12 किमी की दूरी पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाते थे। लेकिन, अब नियम को बदल दिया गया हैं। नए नियमों के मुताबिक अब परीक्षा केंद्रों की अधिकतम दूरी 20 किमी हो सकती है। फिलहाल परीक्षा केंद्रों को 28 नवंबर तक तय करने के निर्देश दिए गए हैं।
-- -- -- -- -
सीसीटीवी की निगरानी में होंगे प्रश्नपत्र
परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्र रखने के लिए स्ट्रांग रूम तैयार होगा और रात में भी इसकी निगरानी की जाएगी। इसी के साथ उच्च गुणवत्ता के नाइटविजन सीसीटीवी कैमरे भी स्ट्रांग रूम और प्रश्नपत्रों की डबल लॉक अलमारी पर लगवाए जाएंगे। ताकि, किसी भी तरह से प्रश्नपत्रों से छेड़छाड़ न की जा सके।
विज्ञापन
-- -- --
परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए सभी कॉलेजों से सूचनाएं अपलोड कराने को कहा गया है। यह प्रयास किया जाएगा कि परीक्षा केंद्रों की दूरी मानक के अनुरूप ही रहे। फिलहाल 28 नवंबर तक केंद्र निर्धारण का कार्य पूरा हो जाएगा।
- सरदार सिंह, डीआईओएस