फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The impact of counting, all records destroyed, 723 infected in one day

मतगणना का दिखा असर, सारे रिकार्ड ध्वस्त, एक दिन में मिले 723 संक्रमित

Tue, 04 May 2021 01:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
The impact of counting, all records destroyed, 723 infected in one day
प्रतापगढ़। कोरोना ने सोमवार को पिछले सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। चौबीस घंटे के भीतर रिकार्ड 723 लोग संक्रमित मिले। इनमें से ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ को आननफानन में रानीगंज ट्रामासेंटर को कोविड अस्पताल बनाना पड़ा। यहां संक्रमितों को भर्ती करने के लिए व्यवस्था करने के साथ ही कर्मचारियों और चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

जिले में पहली बार एक साथ 723 कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की पुष्टि सीएमओ ने की है। अब तक हर दिन तीन से चार सौ के करीब ही मरीज सामने आ रहे हैं। पंचायत चुनाव के बाद जिले में कोरोना मरीजों के संख्या में तेेजी से बढ़ोतरी हुई है। मतगणना के बाद हालात और बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा है। सोमवार को अचानक सात सौ से अधिक मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग के एक अफसर ने बताया कि संक्रमितों में मतगणना अभिकर्ता भी मिल हैं। उधर, कोरोना के दो संदिग्धों मरीजों ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। डिप्टी सीएमओ एसके सिंह ने बताया कि मतणना में भीड़ अधिक थी। ऐसे में संक्रमितों की संख्या बढ़ना तय है। आननफानन में रानीगंज ट्रामासेंटर को कोविड अस्पताल बना दिया गया है। स्टाफ और चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी गई है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed