फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The ice dissolved in the dishes, the hands and feet became numb

फिजाओं में घुली बर्फ, सुन्न पड़ गए हाथ-पैर

Wed, 19 Jan 2022 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The ice dissolved in the dishes, the hands and feet became numb
बुधवार को सुबह पड़े घने कोहरे में लाइट जलाकर गुजरे वाहन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से ठंड अब चरम पर पहुंच गई है। बर्फबारी के बाद पहाड़ों से उठीं पछुआ हवाएं शरीर में कांटे की तरह चुभ रहीं हैं। गलन से हाथ-पैर सुन्न पड़ जा रह हैं। बुधवार को हवाओं के कारण दिनभर गलन से लोगों का बुरा हाल रहा। आलम यह रहा कि थोड़ी देर के लिए खिली धूप भी बेअसर रही। दिनभर लोग कांपते रहे। शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए। रात आठ बजे के बाद शहर में सन्नाटा छा गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड का कहर अभी और तेज हो सकता है।
विज्ञापन

बारिश के बाद अब ठंड का कहर शुरू हो गया है। बुधवार को सुबह लोगों की आंखें खुलीं तो दरवाजे तक घना कोहरा छाया था। बफीर्ली हवाएं शरीर बेेधने पर आमादा थीं। सुबह शहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। सुबह 10 बजे तक बाजारों में चहल-पहल नहीं थी। दुकानदार दुकान खोलकर अलाव के पास बैठे हुए थे। दोपहर में धूप खिली, लेकिन हवाओं के आगे पूरी तरह बेअसर रही। पछुआ हवाएं शरीर में चुभ रही थीं।
विज्ञापन

धूप में बैठने के बाद भी सर्द हवाएं गर्म कपड़ों में लिपटने के लिए बाध्य करती रहीं। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मौसम पूरी तरह से बदल गया है। शाम होते ही गलन बढ़ गई। ठंड के चलते ऐसा लग रहा था मानों हाथ-पैर सुन्न हो गए हों। जगह-जगह लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते रहे। चौक घंटाघर, पंजाबी मार्केट, बाबागंज, श्रीरामतिराहा, अंबेडकर चौराहा आदि जगहों पर रात आठ बजे के बाद सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवज स्टैड, रेलवे स्टेशन और जिला अस्पताल में लोग कांपते नजर आए। अलाव जलाकर लोग ठंड से बचने का प्रयास कर रहे थे। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि ठंड अभी और बढ़ेगी। पछुवा हवाओं के चलने से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। अधिकतम तापमान 7.8 व न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed