{"_id":"69ebc1d3343b5e72c402e89a","slug":"the-harsh-sun-and-hot-winds-scorched-the-streets-leaving-people-deserted-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-166087-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तल्ख धूप और गर्म हवाओं ने झुलसाया, सड़कों पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तल्ख धूप और गर्म हवाओं ने झुलसाया, सड़कों पर सन्नाटा
विज्ञापन
जिले में गर्मी का कहर जारी है। तल्ख धूप और गर्म हवाओं की वजह से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग घरों से निकले भी वह बेहद एहतियात बरतते नजर आए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि के आसार बताए हैं।
शुक्रवार दोपहर में तेज धूप व हवाओं के कारण बाहर निकले लोग गर्मी से परेशान दिखे। स्कूल से घर जा रहे बच्चे तेज धूप में झुलसते रहे। अभिभावक बच्चों को गमछे, टोपी व छाते की छांव से बचाते हुए घर की ओर रवाना हुए।
जिले का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। न्यूनतम तापमान .5 डिग्री कम होकर 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि शनिवार को तापमान में वृद्धि के आसार हैं। 15 से 20 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। लू का भी अंदेशा है।