फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The girl's neck was broken due to strangulation

Pratapgarh News: गला कसने से टूट गई थी युवती के गले की हड्डी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
The girl's neck was broken due to strangulation
स्थानीय थाना क्षेत्र के किशुनगढ़ पूरे कुर्मियान में शुक्रवार की रात 18 वर्षीय विंदेश्वरी की हत्या गला कसने से हुई थी। दबाव के चलते गले की हड्डी तक टूट गई थी। हालांकि दूसरे दिन भी हत्यारों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी। घर से लेकर पड़ोसी गांव तक पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

किशुनगढ़ पूरे कुर्मियान निवासी राम मिलन वर्मा की बेटी विंदेश्वरी की शुक्रवार रात गला कसकर हत्या करने के बाद आरोपी घर से पांच सौ मीटर दूर शव खेत में छोड़कर भाग निकले थे। शनिवार की सुबह जानकारी के बाद इलाके में खलबली मच गई। मां सूरजकली की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। देर रात महिला चिकित्सक समेत तीन डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम हुआ। शव घर पहुंचने पर परिजन रोने बिलखने लगे। सूत्रों के अनुसार मृतका का गला कसा गया था। जिससे उसके गले की हड्डी टूट गई थी। दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड भेजी गई। हालांकि कोई संदिग्ध निशान मृतका के शरीर पर नहीं मिले थे। रविवार की सुबह गमजदा परिजनों ने शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस घर से लेकर पड़ोसी गांव तक हत्या का सुराग खोज रही है। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की वजह आशनाई मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। थानाध्यक्ष राधेबाबू ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी कोई सुराग नहीं मिल सका है। शीघ्र ही घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed