फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The gas connection will act on those fake IDs

फर्जी आईडी पर गैस कनेक्शन लेने वालों पर होगी कार्रवाई

Sat, 20 Dec 2014 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 20 Dec 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
The gas connection will act on those fake IDs
फर्जी आईडी लगाकर गैस कनेक्शन लेने वाले लोगों पर तेल कंपनियों ने शिकंजा कसने के लिए जाल फैलाया है। प्रतिवर्ष लाखों रुपये का चूना लगाने वाले इन लोगों को खोजने की जिम्मेदारी जिला पूर्ति विभाग को सौंपी गई है। कंप्यूटर पर डाटा अपलोड होने पर 1258 लोगों के फर्जीवाडे़ का खुलासा हुआ है। इन नामों से लिए गए अधिकांश सिलेंडरों की खपत होटलों और ढाबों में हो रही है।
विज्ञापन


फर्जी आईडी पर वर्षों से गैस कनेक्शन लेकर होटल और ढाबों में सिलेंडर का प्रयोग करने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की रणनीति बनाई है। गैस एजेंसियों की मिलीभगत से होने वाले इस खेल में प्रतिवर्ष लाखों रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा था। तेल कंपनियों के रडार पर आने वाले कथित 1258 फर्र्जी कनेक्शनधारी लोगों की वास्तविक पहचान करने के लिए जिला पूर्ति विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। तेल कंपनियों ने इस फर्जीवाडे़ का खुलासा उपभोक्ताओं का डाटा इंटरनेट पर आने के बाद किया है। तेल कंपनियों ने इन उपभोक्ताओं की सेवाओं को ठप कर फर्जीवाड़ा साबित होने पर कार्रवाई करने की बात कही है। जिला पूर्ति विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर इस फर्जीवाड़े की हकीकत जानने का प्रयास कर रहे हैं। तेल कंपनियों का पत्र मिलते ही जांच प्रारंभ हो गई है। एआरओ सतीश मिश्र ने बताया कि जांच के लिए कई टीमें बनाई गई हैं जो उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर वास्तविकता की खोज करेंगी। इसी माह के अंत तक रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed