{"_id":"63f3b7e42bb6762d2d0df5e9","slug":"the-fear-of-the-dead-miscreant-haunting-the-police-administration-district-badar-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-61859-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: पुलिस प्रशासन को मृत बदमाश का सता रहा डर, किया जिला बदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: पुलिस प्रशासन को मृत बदमाश का सता रहा डर, किया जिला बदर
Mon, 20 Feb 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन को मृत बदमाश का सता रहा डर, किया जिला बदर
-पट्टी के होशियारपुर गांव के शातिर बदमाश रहे रामकृपाल उर्फ भंडारी यादव की सितंबर 2022 में प्रयागराज में हुई थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। बेल्हा की पुलिस को करीब छह महीने पहले दुनिया छोड़ चुके बदमाश का डर सता रहा है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के होशियारपुर गांव में रहने वाले मृत एक लाख के इनामी बदमाश रहे रामकृपाल उर्फ भंडारी यादव को सोमवार की शाम एडीएम ने छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया। भंडारी की हत्या की जानकारी के बाद प्रशासनिक अमले में खलबली मची है।
होशियारपुर गांव निवासी रामकृपाल उर्फ भंडारी यादव लगभग बीस वर्ष तक अपराध की दुनिया में अपना दबदबा कायम रखा था। उसे बेल्हा के अलावा जौनपुर की पुलिस को तलाश थी। दो वर्ष पहले उसकी तलाश एसटीएफ भी पट्टी से लेकर जौनपुर की खाक छानती थी। पुलिस ने फरार भंडारी पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। अपराध की दुनिया से कदम पीछे करने के बाद सितंबर वर्ष 2022 में भंडारी की कुछ लोगों ने हत्या कर लाश प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के करनाईपुर गांव के समीप नहर में फेंक दी थी।
इस मामले की जांच कर मऊआइमा थाने की पुलिस ने भंडारी की हत्या के मामले में एक आरोपी को जेल भी भेजा है। सोमवार को एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा की ओर से भंडारी को छह माह के लिए जिला बदर घोषित कर दिया गया। जिससे मृतक के परिजन भी हैरान हो गये। अपर जिलाधिकारी का कहना है कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। जबकि पट्टी सीओ दिलीप सिंह का कहना है कि भंडारी की हत्या के पहले से ही मामला प्रचलित था। थाना स्तर पर फेरबदल के चलते भंडारी की मौत की बाबत रिपोर्ट भेजने में चूक हुई है।
विज्ञापन
इनसेट
पूर्व ब्लाॅक प्रमुख पुत्र समेत नौ बदमाश जिला बदर
एडीएम की कारवाई में भंडारी के साथ ही फतनपुर के गौरा पूरे बदल गांव के आनंद , नगर कोतवाली के अचलपुर मोहल्ले के अभय सिंह, नौबस्ता गांव के वकार, कोहंड़ौर के तिवारीपुर गांव के एजाज, रानीगंज शिवगढ़ ब्लाॅक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमाकांत दुबे के बेटे दुर्गेश दुबे, कंधई के मधुपुर गांव के विनोद यादव, बाघराय के भटपुरवा गांव के संजय को जिला बदर घोषित किया गया है।