फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The elder brother injured in the accident also stopped breathing.

Pratapgarh News: हादसे में घायल बड़े भाई की भी थम गईं सांसें

Thu, 14 Dec 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 14 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
The elder brother injured in the accident also stopped breathing.
मृतक सत्य प्रकाश तिवारी। फाइल फोटो
हादसे में घायल बड़े भाई की भी थम गईं सांसें
विज्ञापन

चचेरी बहन की शादी के पहले जौनपुर सीमा पर कार की टक्कर से छोटे भाई की हो गई थी मौत
फतनपुर के कैलीडीह गांव में दो सगे भाइयों की मौत से पसरा मातम, रोते-बिलखते रहे परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बीरापुर। जौनपुर की सीमा इटहरा में मंगलवार की देर शाम कार की टक्कर से हुए हादसे में घायल बड़े भाई सत्य प्रकाश तिवारी उर्फ मुन्ना ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस दुखद खबर गांव में मातम पसरा रहा। परिजन रोते-बिलखते रहे। घटना की जानकारी होने पर परिचित, रिश्तेदार और गांव वाले युवकों के घर संवेदना जताने पहुंचते रहे।
फतनपुर के कैलीडीह निवासी ओमप्रकाश तिवारी के चचेरी बहन प्रिया की 13 दिसंबर को शादी थी। मंगलवार की शाम वह खरीदारी के लिए अपने सगे भाई सत्य प्रकाश तिवारी (26) व चचेरी बहन रिया के साथ बाइक से मुंगरा बादशाहपुर जा रहा था। इटहरा गांव के करीब बेकाबू कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में घटनास्थल पर ही ओम प्रकाश की मौत हो गई थी। जबकि उपचार के लिए सत्य प्रकाश व रिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

हादसे में ओमप्रकाश की मौत के बाद उसकी चचेरी बहन प्रिया की शादी टल दी गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सत्य प्रकाश की हालत गंभीर देख प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया था। वहां इलाज के दौरान बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। अभी ओम प्रकाश के चिता की आग ठंडी नहीं हुई थी कि सत्य प्रकाश की मौत ने परिवार के लोगों को झकझोर दिया। परिजन व रिश्तेदार रोते-बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट----
चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मुंबई से आया था सत्य प्रकाश
चचेरी बहन प्रिया की शादी धूमधाम से करने के लिए मुंबई से कुछ दिन पहले घर आया था। शादी के मौके पर पूरा परिवार एकत्र हो गया था। मुंबई में निजी कंपनी में काम करने वाला सत्य प्रकाश बहन की शादी के प्रति बेहद उत्साहित था। हर काम में वह आगे रहता और कहीं से भी कुछ लाना हो, बाइक से निकल जाता। जबकि ओम प्रकाश स्नातक का छात्र था। दो भाइयों की मौत के बाद बड़े भाई रवि प्रकाश व बहन ऊषा का रो-रोकर हाल खराब है।

इनसेट-------
दो भाइयों की मौत से प्रिया की आंखों के सूख गए आंसू, हुई बेसुध
भले ही ओम प्रकाश व सत्य प्रकाश चचेरे भाई थे, लेकिन वे प्रिया के लिए सगे भाई से भी बढ़कर थे। प्रिया की शादी की तैयारी में पूरा परिवार जुटा था। शादी समारोह के लिए सामान खरीदने जाते समय हादसे में दोनों भाइयों की मौत के बाद प्रिया की शादी रोक दी गई। दो भाइयों की मौत के बाद रोते-रोते प्रिया की आंखों के आंसू अब सूख चुके हैं। भाइयों के गम में वह रोते-बिलखते बार-बार बेसुध हो जाती, घर और गांव की महिलाएं उसे संभालतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed