फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The driver of the PRV was beaten up by the constable and the constable with a pistol.

पीआरवी के ड्राइवर को दरोगा व सिपाही ने पिस्टल सटाकर पीटा

Tue, 02 Nov 2021 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The driver of the PRV was beaten up by the constable and the constable with a pistol.
पीड़ित ड्राइवर चंद्रभान। - फोटो : PRATAPGARH
बाघराय थाने की पीआरवी के ड्राइवर को साथ में रहने वाले दरोगा और सिपाहियों ने पीट दिया। पीड़ित ने एंबुलेंस बुलाई तो उसके चालक को भी डरा धमकाकर भगाने का प्रयास किया। आरोप है कि जब चालक थाने में तहरीर देने गया तो फिर उसके साथ मारपीट की गई। अधिकारियों से शिकायत करने पर उसका स्थानांतरण कर दिया गया।
विज्ञापन

बाघराय थाने में पीआरवी वाहन संख्या 2007 पर होमगार्ड चंद्रभान की बतौर चालक तैनाती थी। चंद्रभान के मुताबिक, रविवार की रात गाड़ी पर वह दरोगा और एक सिपाही के साथ ड्यूटी पर था। हरदोपट्टी से नारंगपुर रोड पर पहुंचने के दौरान दरोगा और सिपाही ने गाड़ी को एक ईंट-भट्ठे पर रोकने को कहा। होमगार्ड ने नियमों का हवाला देते हुए वहां रुकने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज दरोगा और सिपाही ने होमगार्ड को पिस्टल सटाकर पीटा।
विज्ञापन

पीड़ित होमगार्ड ने फोनकर एंबुलेंस बुलाई तो उसके चालक को डांटकर भगाने की कोशिश की। होमगार्ड ने जब घटना की तहरीर थाने में दी तो आरोप है की दरोगा ने उसे फिर पीटा। थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़ित पुलिस लाइन पहुंचा और उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। इस पर उसका आरोप है कि अधिकारियों ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उसका स्थानांतरण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed