फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The defaulters are not coming to deposit the bill even in the OTS scheme

बिल जमा करने को नहीं आ रहे आगे, तीन प्रतिशत बकाएदारों ने ही कराया रजिस्ट्रेशन

Tue, 21 Jun 2022 07:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
The defaulters are not coming to deposit the bill even in the OTS scheme
बकाएदारों को सरचार्ज माफी योजना रास नहीं आ रही है। वह बिल जमा करने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। ओटीएस योजना को शुरू हुए 22 दिन हो गए हैं, मगर पंजीकरण की संख्या निराशाजनक है। दो लाख 16 हजार बकाएदारों के सापेक्ष अभी तक सिर्फ साढ़े छह हजार बकाएदारों ने ही पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

जिले के चार डिवीजन के 67 उपकेंद्रों के तहत कुल पांच लाख उपभोक्ता हैं। इनमें बकाएदारों की एक लंबी फौज है। दो लाख 16 हजार बकाएदार हैं। सरकारी विभाग, कामर्शियल व घरेलू उपभोक्ताओं को मिलाकर कुल चार अरब रुपये का बिल बकाया है। बिजली विभाग बकाएदारों से बिल वसूलने के लिए सारे जतन कर चुका है, लेकिन बकाएदार बिल जमा करने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। बकाएदारों की सहूलियत के लिए विभाग की ओर ओटीएस योजना की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

31 मई से यह योजना चल रही है। विभाग की टीम ने प्रचार-प्रसार के जरिए बकाएदारों को जागरूक किया। जिससे बिल जमाकर वे सरचार्ज माफी योजना का लाभ उठा सकें, मगर इसके बाद भी बकाएदार योजना का लाभ लेने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। वह बिल जमा करने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। 2 लाख 16 हजार बकाएदारों के सापेक्ष महज साढ़े छह हजार बकाएदारों ने ही पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण काउंटर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। ऑनलाइन पंजीकरण की संख्या में भी इजाफा नहीं हो रहा है। इसे लेकर विभागीय अधिकारी भी चिंतित हैं। अधीक्षण अभियंता सतपाल ने बताया कि बकाएदारों को योजना का लाभ उठाना चाहिए। वे किस्त में बिल जमा कर सकते हैं। अभी तक सिर्फ तीन प्रतिशत बकाएदारों ने ही पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed