फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The dead body was taken out of the grave and post mortem was done again, the murder was done by beating.

Pratapgarh : मृतक के शव का कब्र से निकाल कर दोबारा हुआ पोस्टमार्टम, पीट-पीटकर की गई थी हत्या

Thu, 29 Aug 2024 06:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Aug 2024 06:10 PM IST
सार

अंतू  थाना क्षेत्र के भवानीपुर के रघई पुर के रहने वाले आलोक सिंह के घर पर बहेलियापुर निवासी (35) वर्षीय रिंकू वर्मा  नौकर था। जिसकी  17 अगस्त को घर के गौशाला मे विवाद के बाद आलोक सिंह ने पीट पीट कर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
The dead body was taken out of the grave and post mortem was done again, the murder was done by beating.
शव के दोबारा पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकलवाते अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतू थाना क्षेत्र के  भवानीपुर के बहेलिया पुर के रहने वाले युवक की उसके मालिक ने अपने घर पर ही पीट पीट कर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने घटना से कुछ दिन पहले ही मौत होने की मेडिकल रिपोर्ट दी। जिस पर परिजनों ने जिलाधिकारी से दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। डीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को मृत युवक का शव दोबारा पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया। दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।

विज्ञापन

 
अंतू  थाना क्षेत्र के भवानीपुर के रघई पुर के रहने वाले आलोक सिंह के घर पर बहेलियापुर निवासी (35) वर्षीय रिंकू वर्मा  नौकर था। जिसकी  17 अगस्त को घर के गौशाला मे विवाद के बाद आलोक सिंह ने पीट पीट कर हत्या कर दी थी। मामले में रिंकू वर्मा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आलोक सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके दूसरे दिन गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने घटना के दिन से पांच दिन पहले ही मौत होने की मेडिकल रिपोर्ट दी तो परिजनों ने डॉक्टर पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से डॉक्टरो का पैनल गठित करके  दुबारा पोस्टमार्टम करने की मांग की, जिस पर डीएम ने दोबारा मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया। गुरुवार को एसडीएम सदर उदयभान सिंह, सीओ सिटी,  शिवनारायण, थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह तथा परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्र से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत नामा भरकर दोबारा शव को मोर्चरी  भेजा गया। जहां डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में घटना से कई दिन पहले की मौत का जिक्र है। डीएम के आदेश पर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए बृहस्पतिवार को शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed