फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The dead body of a young man who had gone for a marriage procession was found in the pond the next day.

Pratapgarh News: बरात के लिए निकले युवक का शव दूसरे दिन तालाब में मिला

Sat, 25 Nov 2023 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 25 Nov 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man who had gone for a marriage procession was found in the pond the next day.
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अकारीपुर स्थित तालाब में युवक का उतराता हुआ शव देख गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने शव को तालाब से बाहर निकाला।
विज्ञापन




अकारीपुर गांव के अनुराग मिश्रा (22), 23 नवंबर की रात बरात जाने की बात कहकर घर से निकला था। घर न लौटने पर परिजन परेशान हो गए। तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। ग्रामीणों ने शनिवार की शाम करीब तीन बजे युवक का शव घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित तालाब में उतराता हुआ देखा। कुछ ही देर में तालाब के किनारे ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। तालाब के किनारे खूने के धब्बों के निशान भी मिले।ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। हालांकि परिजनों ने अब तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आसपुर देवसरा एसओ संतोष सिंह ने बताया, अकारीपुर स्थित तालाब में युवक का शव मिला है, जिसका हाथ-पैर बंधा हुआ था। तालाब के किनारे खून के धब्बे भी मिले हैं। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस भी मौत का कारण पता लगा रही है।


--

इकलौता बेटा था अनुराग



बेटी अंजली के अतिरिक्त अनुराग, अकारीपुर गांव के कृष्णदेव मिश्रा का इकलौता बेटा था। अनुराग का शव देखने के बाद माता-पिता सदमे में है। बेटी की शादी हो चुकी है। अनुराग ही घर की जिम्मेदारी संभालता था। अचानक हादसा होने से परिवार संग पास-पड़ोस के लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed