{"_id":"5ed3fe208ebc3e904b44d0ed","slug":"the-dead-body-of-a-young-man-found-to-catch-a-horse-under-a-tree-pratapgarh-news-ald2772589137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ के नीचे मिला घोड़ा पकडने निकले युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ के नीचे मिला घोड़ा पकडने निकले युवक का शव
विज्ञापन
घोड़ा पकड़ने निकले युवक का शव पेड़ के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के गले पर फांसी की तरह निशान मिलने पर हत्या की आशंका जताई गई है। घटना संदिग्ध देख पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। छह संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
लालगंज कोतवाली के रायपुर तियाईं निवासी करन सरोज (21) पुत्र नरेंद्र सरोज खेती करने के साथ ही तांगा चलाता था। शनिवार को आंधी-तूफान के बीच करन का घोड़ा रस्सी तोड़कर कहीं चला गया। रात नौ बजे खाना खाने के बाद करन घोड़े की तलाश में निकल पड़ा। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। रविवार भोर में करन का शव गांव के बाहर प्राइमरी स्कूल के समीप नीम के पेड़ के नीचे मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक उसके गले में फांसी जैसे निशान थे। शव बैठने की हालत में पेड़ से टिका हुआ था।
घटना की जानकारी पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। कुछ देर में ही लालगंज पुलिस भी आ गई। छानबीन के दौरान मामला संदिग्ध देख शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के चलते परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश पनप उठा। इसकी जानकारी पर एसपी अभिषेक सिंह के साथ एएसपी दिनेश द्विवेदी व सीओ जगमोहन सिंह गांव पहुंचे। एसपी घटनास्थल पर गए और छानबीन के बाद पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। युवक का शव मिलने के बाद गांव में तनाव पनप उठा है। मृतक के चाचा की ओर से घटना की सूचना कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक राकेश भारती ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
करन की मौत के बाद अब कौन संभालेगा परिवार
रायपुर तियांई में करन सरोज की मौत के बाद परिवार को सहारा देने वाला कोई नहीं बचा है। करन चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई अर्जुन (14), सुमित (10) व बहन नंदिनी (8) के साथ मां रामपति देवी का पेट पालने के लिए करन खेती के साथ तांगा चलता था। पिता परदेस में मजदूरी करने गया है। उसकी मौत से परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
ग्रामीणों में हत्या की चर्चा
करन की मौत कैसे हुई, इसको लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। ग्रामीणों में चर्चा है कि उसकी गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को पेड़ से टिका दिया गया। उसके गले पर मिले निशान भी इस ओर इशारा कर रहे थे। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर परिजनों ने अगली कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस को भी अंदाजा है कि यदि युवक ने फांसी लगाई होती तो शव पेड़ से लटकता मिलता। जिस हालत में पेड़ से टिका हुआ करन का शव मिला, उससे हत्या किए जाने की आशंका को पूरा बल मिल रहा है।
बवाल में दोनों पक्षों के 25 लोगों पर केस
लालगंज (संवाद)। कोतवाली के परसपुर कुंवर का पुरवार में पूर्व प्रधान व बीडीसी सदस्य के बीच तीन दिन पहले हुए बवाल व मारपीट में 25 पर केस दर्ज किया गया है। पूर्व प्रधान श्याम नारायण सिंह की तहरीर पर शुक्रवार की रात राजकुमार यादव, फूलचंद्र, रामलखन, मोनू यादव समेत तीन अज्ञात पर हत्या के प्रयास व बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर बीडीसी पक्ष की ओर से रामलखन यादव की तहरीर पर श्याम नारायण सिंह, सत्य नारायण, आर्दश सिंह, राजेंद्र सिंह, सोनू सिंह, अजय सिंह, सुनीता व गडिय़ा समेत दस अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास व बलवा का केस दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
चार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा
लालगंज (संवाद)। कोतवाली के जलेसरगंज निवासी खान बाबू में पुलिस की दी गई तहरीर में कहा है कि बीती 26 मई को रंजिश के चलते गांव के आजाद, अली हुसैन, सद्दाम, व सलीम ने घर में घुसकर मारापीटा। आरोपियों ने रायफल से फायर कर जान से मारने का प्रयास किया, लेकिन किसी तरह उसकी जान बच गई। शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ शनिवार की रात हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।
दूसरे पक्ष ने भी दज कराया हत्या के प्रयास का केस
लालगंज(संवाद)। कोतवाली के सलेम भदारी दुखछोर का पुरवा में दो पक्षों के बीच 28 मई को विवाद हुआ था। मामले में शुक्रवार को राजकुमार दुबे ने सज्जन वर्मा समेत छह पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था। शनिवार को दूसरे पक्ष की ओर पूरे वंशी निवासी विनोद वर्मा ने तहरथीर देकर राजकुमार दुबे समेत तीन पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दोनों पक्षों को केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
गोकशी के चार वांछित धराए, लगाया गैंगेस्टर
उदयपुर(संवाद)। गोकाशी के चार वांछितों को पुलिस ने दबोचकर गैंगेस्टर की कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है। उदयपुर के कुंभी आईमा निवासी महताब, रिजवान, सहीद व युनुस गोकशी के मामले में वांछित थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को धर दबोचा। उदयपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
आंधी से कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप
उदयपुर (संवाद)। आंधी पानी के चलते बिजली के पोल गिरने से कई गांव की आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार की शाम आई आंधी व पानी से उदयपुर इलाके कुंभीआईमा, राजापुर, पेड़रिया, नसीरपुर, अठेहा, उस्मानपुर, नसीरपुर आदि गांवों में बिजली के पोल व तार टूटने से यहां की आपूर्ति ठप हो गई है। जिससे किसानों व ग्रामीणें को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।