फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The condition of the girl student deteriorated after drinking bottled water in school, poisonous substance found in the tiffin of another student

स्कूल में बोतल का पानी पीते ही बिगड़ी छात्रा की हालत, दूसरी छात्रा के खाने की टिफिन में लगा मिला जहरीला पदार्थ

Sat, 20 Nov 2021 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The condition of the girl student deteriorated after drinking bottled water in school, poisonous substance found in the tiffin of another student
The condition of the girl student deteriorated after drinking bottled water in school, poisonous substance found in the tiffin of another student
स्कूल में बोतल का पानी पीने के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। उधर, एक अन्य छात्रा की टिफिन में जहरीला पदार्थ देख शिक्षकों ने उसे लंच से रोक दिया। स्कूल में इस घटना के बाद बच्चे पूरी तरह से सहमे हैं। पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

अंतू नगर पंचायत स्थित एक स्कूल में चौरा गांव के रहने वाले सगे भाई-बहन के साथ अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भादर कोटवा की रहने वाली तेरह साल की छात्रा भी पढ़ती है। चर्चाओं के अनुसार, बृहस्पतिवार को इंटरवल में बच्चे अपने घर से लाई टिफिन खोलकर लंच करने बैठ गए। इस बीच अमेठी की रहने वाली छात्रा घर से लाई गई बोतल का पानी पीते ही अचेत होने लगी। उसके बोतल से दुर्गंध उठ रही थी।
विज्ञापन

यह देख शिक्षकों ने छात्रा के परिजनों को सूचना देने के बाद घर भेजा। स्कूल में ही जहरीले पदार्थ की पुड़िया भी मिल गई। इस बीच दूसरी छात्रा के टिफिन में भी जहरीले पदार्थ का कुछ अंश दिखा। दुर्गंध देख शिक्षकों ने उसे भोजन करने से रोक दिया। अमेठी की छात्रा को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद स्कूल प्रबंधक ने भी शिक्षकों के साथ अस्पताल पहुंचकर उसका कुशलक्षेम पूछा। लोगों का कहना है कि तीन दिन पहले भी छात्राओं की पानी की बोतल में जहरीला पदार्थ मिला था। जिसे लेकर विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed