Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The code of conduct kept flying, the officer remained silent

Pratapgarh News: उड़ती रहीं आचार संहिता की धज्जियां, चुप्पी साधे अफसर

Mon, 17 Apr 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 17 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
The code of conduct kept flying, the officer remained silent
- जुलूस निकालकर दिखाई ताकत, कटरामेदनीगंज बसपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन नामांकन केंद्रों पर पहुंचे प्रत्याशियों ने अपनी ताकत का एहसास कराया। वाहन तथा पैदल जुलूस निकाला। जमकर नारेबाजी भी की। आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ती रहीं। सत्ता पक्ष के नेताओं की मौजूदगी में हो रहे शक्ति प्रदर्शन को देखने के बाद भी पुलिसकर्मी मौन साधे रहे, जबकि विरोधी दलों के प्रत्याशियों तथो समर्थकों को भगाते भी नजर आए।
कटरामेदनीगंज से बसपा प्रत्याशी सरिता साहू के खिलाफ चौकी प्रभारी ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष तथा सभासद के अफीम कोठी पहुंचे प्रत्याशियों तथा उनके समर्थकों के साथ उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस का पसीना छूट गया।
विज्ञापन

नामांकन गेट तक समर्थकों के पहुंचने की जानकारी पर पहुंचे एसपी ने पुलिसकर्मियों को फटकार लगाते हुए शहर कोतवाल को बैरियर लगाकर भीड़ रोकने का निर्देश दिया।सदर ब्लाक में अंतू और गड़वारा के प्रत्याशी नामांकन कर रहे थे, जबकि नगर पालिका बेल्हा और कटरामेदनीगंज के प्रत्याशी अफीम कोठी में नामांकन कर रहे थे। प्रत्याशियों संग समर्थक भी नामांकन कक्ष में प्रवेश करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed