फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The cloth merchant who went out on the morning walk was robbed on the strength of a gun

मार्निंग वाक पर निकले कपड़ा व्यापारी को तमंचे के बल पर लूटा

Sun, 29 Aug 2021 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
The cloth merchant who went out on the morning walk was robbed on the strength of a gun
नगर कोतवाली के पल्टन बाजार में लूट के शिकार व्यापारी बलजीत सिंह से पूछताछ करती पुलिस। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। बेखौफ बदमाश पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के सख्त आदेश के बाद भी मातहतों की लापरवाही से लूट, छिनैती की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। मार्निंग वाक पर निकले कपड़ा व्यापारी को बाइक सवार तीन बदमाश तमंचे के बल पर लाखों रुपये के जेवरात लूटकर भागने में कामयाब रहे। खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने लगी।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के पुराना माल गोदाम रोड निवासी सरदार बलजीत सिंह हर दिन की तरह शनिवार की सुबह मार्निंग वाक पर जाने के लिए स्कूटी से शहीद उद्यान के लिए निकले। उनके आने-जाने का समय निश्चित रहता है। वह स्कूटी से अपने भतीजे रिंकू के साथ हर दिन जाया करते थे। रिंकू आज साथ में नहीं था। सब्जी मंडी से गुरुद्वारे की ओर निकली रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने बलजीत को रोक लिया। स्कूटी रुकते ही एक बदमाश तमंचा सटा दिया। दूसरा बलजीत के गले की चेन छीनने लगा। छीनाझपटी के दौरान बलजीत के गले की चेन का कुछ हिस्सा टूटकर गिर गया। बदमाशों ने जबरन सोने की अंगूठी और कड़ा भी छीन लिया।
विज्ञापन

लूट की घटना को अंजाम देकर भागते समय बदमाश स्कूटी की चाभी निकाल ले गए। घटना के बाद सहमे बलजीत ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही व्यापारी भी एकत्र होने लगे। लूट की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी। मौके से टूटी जंजीर का एक हिस्सा मिल गया। पुलिस हमेशा की तरह घटना स्थल केे आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकी पर लटक रहा था ताला
कपड़ा व्यापारी सरदार बलजीत सिंह के साथ बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बदमाश भाग निकले। लोगों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे मुस्तैद रहने वाली पुलिस सड़क से गायब थी। यहां तक कि किसी तरह बलजीत सिंह भंगवा चुंगी पुलिस चौकी पहुंचे। ताकि आपबीती सुनाकर पुलिस की मदद ले सकें लेकिन पुलिस चौकी पर ताला लटक रहा था। वहां एक होमगार्ड भी नहीं मिला। जिसके बाद वह कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

कई दिनों से कर रहे थे रेकी, अकेले का था बदमाशों को इंतजार
कपड़ा कारोबारी बलजीत सिंह हर सुबह पांच बजे के बाद मार्निंग वाक के लिए घर से निकलते थे। बदमाश उनकी कई दिनों रेकी कर रहे थे मगर हर दिन उनके साथ भतीजा रिंकू भी रहता था। संयोगवश शनिवार को वह अकेले निकले थे। मौका पाकर बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया। खास बात यह रही कि घटनाक्रम को कई लोग देख रहे थे मगर बदमाशों के हाथ में हथियार देख कोई बदमाशों का सामना करने के लिए आगे नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed