फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The children were sleeping in the room, the thieves stole the jewellery

Pratapgarh News: कमरे में सोते रहे बच्चे, चोर समेट ले गए गहने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
The children were sleeping in the room, the thieves stole the jewellery
कोतवाली देहात के मझिलहा पूरे तुलाई में मंगलवार की आधी रात चोर एक मकान के पीछे की दीवार फांदकर घुस गए। कमरे में सो रहे बच्चों की परवाह किए बिना चोर बक्शे व आलमारी से जेवरात व रुपये समेटकर फरार हो गए। घटना से इलाके के लोग खौफजदा हैं।
विज्ञापन

पूरे तुलाई मझिलहा निवासी हरीश कुमार त्रिपाठी मंगलवार की रात बरामदे व बच्चे कमरे में सो रहे थे। आधी रात को चोर घर के पीछे की दीवार लांघकर घुस गए। चोर सीधे उस कमरे में गए, जहां बच्चे सो रहे थे। चोरों ने आलमारी व बक्शा तोड़कर करीब दो लाख के जेवरात व पर्स में रखा पांच हजार रुपये समेट लिए। तभी हरीश का बड़ा बेटा जाग गया। उसके शोर मचाने पर चोर भाग निकले।
विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर गांव के लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन रात के अंधेरे में भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस चली गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ सिटी एसएन वैश ने बताया कि चोरी की वारदातों का खुलासा होगा। पुलिस टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed