फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The bully of the inspector, the complainant, who went to complain, was made to sit in the post for four hours

दरोगा की दबंगई, शिकायत करने गए फरियादी को चार घंटे चौकी में बैठाया

Wed, 06 Oct 2021 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The bully of the inspector, the complainant, who went to complain, was made to sit in the post for four hours
police
एसपी की तमाम सख्ती के बाद भी पुलिसकर्मी सुधरने के लिए तैयार नहीं हैं। बृहस्पतिवार को पैतृक जमीन पर अवैध तरीके से कराए जा रहे निर्माण की शिकायत लेकर गए फरियादी को ही गड़वारा चौकी इंचार्ज ने चार घंटे तक पुलिस चौकी में बैठाए रखा। एसडीएम का आदेश दिखाने पर गुस्से में लाल हुए चौकी इचार्ज अवैध निर्माण रोकने के बजाय चौकी इंचार्ज को ही जेल भेजने की धमकी देते रहे।
विज्ञापन

अंतू इलाके के रामनगर अठगवां निवासी रमेश मोदनवाल की पैतृक जमीन पर गांव के ही दबंग अवैध निर्माण कर रहे हैं। पीड़ित चार दिन से थाने और चौकी के चक्कर लगा रहा है, मगर पुलिस सुनने के लिए तैयार नहीं है। मंगलवार को एसपी पूर्वी ने फोन कर एसओ अंतू से निर्माण कार्य रुकवाने के लिए कहा था। पीड़ित जब थाने पहुंचा तो उसे गड़वारा चौकी भेज दिया गया।
विज्ञापन

वहां पहुंचने के बाद चौकी इंचार्ज शुभनाथ साहनी ने उसे फटकारना शुरू कर दिया। पीड़ित के अनुनय विनय करने पर काम रुकवाने का आश्वासन देकर एसडीएम सदर का आदेश लेकर आने को कहा। बुधवार को जब रमेश मोदनवाल एसडीएम का आदेश लेकर पहुंचा तो चौकी इंचार्ज भड़क गए। उन्होंने पीड़ित को चौकी में चार घंटे तक बैठाए रखा। साथ ही जेल भेजने की धमकी देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को जानकारी होने पर जब अधिकारियों से शिकायत की गई तो पीड़ित को चौकी से छोड़ा गया। उधर, पुलिस की मिलीभगत से दबंग निर्माण कराते रहे। पुलिस ने एक बार भी काम रुकवाने का प्रयास नहीं किया। इधर, दबंग खुलेआम निर्माण कराने की धमकी देते रहे। इसे बारे में चौकी इंचार्ज गढ़वारा शुभनाथ साहनी का कहना है कि रोकने के बाद भी दबंग निर्माण कार्य बंद नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed