{"_id":"6832056280451904f40e6acc","slug":"the-bride-and-groom-took-seven-vows-under-police-protection-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-140403-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पुलिस के पहरे में दूल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पुलिस के पहरे में दूल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे
विज्ञापन
दूल्हा को जान से मारने की धमकी देने पर शुक्रवार की रात पुलिस के पहरे में दूल्हा व दुल्हन ने सात फेरे लिए। धमकी देने वाले आरोपी का पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया है।
अंतू थाना क्षेत्र के एक शादीशुदा युवक ने एक युवती की शादी से पहले दावा किया कि वह उससे कोर्ट मैरिज कर चुका है। वह यह शादी नहीं होने देगा। बुधवार को उसने धमकी दी कि यदि बरात आई तो वह दूल्हे को या खुद को गोली मार देगा। मामला युवती के घर वालों के संज्ञान में आया तो उन्होंने थाने में शिकायत की।
शुक्रवार को युवती की बरात आने से पहले ही भोर में अंतू पुलिस आरोपी हरिकेश को थाने ले आई। पुलिस के पहरे में वैवाहिक रस्में निभाई गईं। शनिवार को दुल्हन की विदाई के बाद पुलिस वहां से हटी।
विज्ञापन
अंतू थानाध्यक्ष आनंदपाल सिंह ने बताया कि धमकी देने वाले आरोपी हरिकेश का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है। उसे हिदायत दी गई है कि इस तरह की हरकत करने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।