{"_id":"c5ca594e15391aedda0d647c228793a7","slug":"the-boy-s-body-was-found-in-wells-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात गए बालक का शव कुएं में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात गए बालक का शव कुएं में मिला
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
जनपद जौनपुर के नीभापुर इलाके में बारात में गया बारह वर्षीय बालक तीन दिन पूर्व लापता हो गया था। शुक्रवार को उसका शव उसी गांव स्थित एक कुएं में मिला। मासूम की मौत कैसे और किन हालात में हुई अभी इस पर से पुलिस को पर्दा उठाना बाकी है। कोतवाली क्षेत्र के गोधूपट्टी गांव निवासी केसरीनंदन मिश्र का बारह वर्षीय बेटा राजू उनकी रिश्तेदारी तेरहमील आया। यहां से वह एक बारात में शामिल होने नीभापुर जौनपुर गया।
रात 11 बजे वह अचानक लापता हो गया। इसकी सूचना उसके घर आई। अगले दिन बारात भी लौट आई। लोगों ने अपने स्तर से उसकी तलाश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। चूंकि गांव में यह बात फैली थी कि बारात आया एक बालक लापता है, तो बारात जाने के बाद गांव के लोगों ने भी तलाश शुरू की। कुछ दूर स्थित एक कुएं में बच्चे का शव उतराता मिला तो पुलिस को सूचना दी गई।