फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The body of the girl student missing for four days was found in the well

चार दिन से गायब छात्रा का शव कुएं में मिला

Mon, 07 Mar 2022 11:47 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
The body of the girl student missing for four days was found in the well
मृतक सोनी। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
संदिग्ध दशा में चार दिन से गायब छात्रा का शव सोमवार को कुएं में उतराया मिला। इसकी जानकारी होने पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के तरी मऊदारा गांव निवासी सुरेश यादव कुशाहिलडीह गांव निवासी मनीष तिवारी के खेत में झोपड़ी बनाकर रहते हैं।
विज्ञापन

उनके साथ पत्नी राजकुमारी व तीन बेटियां मोनी, सोनी और रोशनी भी रहती थीं। बीते चार मार्च को सोनी (17) संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार की शाम सोनी के पिता सुरेश यादव ने बेटी के गायब होने की सूचना मानिकपुर थाने में दी थी। सोमवार की सुबह बुलाकीपुर फत्ते का पुरवा गांव निवासी रामदुलारे मौर्य के कुसाहिलडीह गांव में बने ट्यूबवेल के पास कुएं में उसका शव उतराया मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों के साथ ही पुलिस को भी दी। रोते बिलखते घरवाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और मानिकपुर थाने ले कर चली गई। वहां पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनी तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। मानिकपुर पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed