{"_id":"618d034605132778181ecf6e","slug":"the-body-of-an-innocent-girl-missing-from-the-house-was-found-landed-in-the-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : घर से लापता मासूम बच्ची की शव तालाब में उतराया मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : घर से लापता मासूम बच्ची की शव तालाब में उतराया मिला
Thu, 11 Nov 2021 05:19 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 11 Nov 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
drown
- फोटो : file photo
जेठवारा थाना क्षेत्र के जूड़ाका पुरवा भावनपुर गांव में बुधवार शाम से लापता ढाई वर्षीय बच्ची का शव बृहस्पतिवार को घर के पास तालाब में उतराया मिला। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। बच्ची की मां ने देवर पर बच्ची को तालाब में डूबाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जूड़ा का पुरवा भावनपुर गांव निवासी जुबैर अहमद की लड़की की शादी में उसके ससुराल पइंसा कौशाम्बी के कैमा गांव से उसके रिश्तेदार इमरान परिवार के साथ आए थे। इमरान की ढाई साल की पुत्री बुधवार को खेलते हुए घर के पास से लापता हो गई थी। घर के लोग बच्ची को पूरी रात खोजते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे घर के पास स्थित तालाब में बच्ची का शव उतराया मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर जेठवारा रविंद्र त्रिपाठी और चौकी इंचार्ज डेरवां राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस के सामने ही जुबैर की पत्नी अपने देवर पर बच्ची को तालाब में डुबाने का आरोप लगाने लगी। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है।