फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The body of a girl missing for seven days was found in the Sai river.

Pratapgarh News: सात दिन से लापता युवती की सई नदी में मिली लाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
The body of a girl missing for seven days was found in the Sai river.
अंतू के रामनगर स्थित ईंट भट्ठे से घर के लिए सात दिन पहले निकली निशा की लाश मंगलवार को सई नदी में मिली। ग्रामीण संग परिजन अनहोनी की आशंका जताने लगे। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी डूबने से मौत की बात सामने आई है। दो दिन एसडीआरएफ की टीम भी सई नदी में उसकी तलाश कर चुकी थी।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के वनवीरपुर काछ निवासी नन्हें अपनी 20 वर्षीय बेटी निशा व पत्नी के साथ रामनगर स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। नन्हें के अनुसार 23 दिसंबर की दोपहर निशा घर जाने के लिए निकली लेकिन वह नहीं पहुंची। किसी युवक के भगा ले जाने की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। खोजबीन में जुटी पुलिस को पता चला कि वह अकेले सई नदी की ओर दिखी थी। आरोपी बताए जा रहे युवक से भी पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन

लापता युवती का दो दिन पूर्व नदी के किनारे शाल और चप्पल मिली थी। खोजबीन के बीच ही मंगलवार को सई नदी में उसका शव उतराया दिखा। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि युवती की डूबने से मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट भी यह बात सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed