फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   the blood donation camp of amar ujala foundation will be today

अमर उजाला का रक्तदान शिविर आज

Sun, 14 Jun 2020 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
the blood donation camp of amar ujala foundation will be today
आप का एक यूनिट खून चार जरूरतमंदों की जान बचा सकता है। कई परिवारों के चेहरे पर रौनक ला सकता है। आइए दूसरों की जान बचाने के लिए रक्तदान करें। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को चिलबिला स्थित श्रीराम वाटिका में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षित स्टाफ और चिकित्सकों की ओर से रक्तदान कराया जाएगा। शिविर में आप रक्तदान कर सकते हैं। आप का एक यूनिट रक्तदान चार लोगों की जान बचा सकता है। खून का दूसरा कोई विकल्प नहीं हैं।
विज्ञापन

खून के अभाव में कई लोग असमय काल के गाल में समा जाते हैं। ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि एक यूनिट में 350 मिली ग्राम ब्लड लिया जाता है। शरीर में 24 घंटे के भीतर इसकी पूर्ती हो जाती है। एक यूनिट ब्लड से एक-एक यूनिट प्लाजमा, प्लेटलेट्स, आरबीसी और क्रायो मिलता है। डॉक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि कैंप का औपचारिक शुभारंभ सुबह दस बजे से होगा।
विज्ञापन

सिर्फ यही लोग करें रक्तदान
रक्तदाता का वजन 45 किलो ग्राम से कम न हो।
18 से 65 की उम्र का ही हो।
किसी प्रकार की दवा न खाता हो।
बीते छह माह में उसे मलेरिया बुखार न हुआ हो।
ब्लड प्रेशर नियंत्रित हो।
रक्तदान से पहले नाश्ता किया हो।
हर स्वस्थ्य व्यक्ति कर सकता है रक्तदान
हर स्वस्थ्य व्यक्ति चाहे तो सालभर में दो बार रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। इतना ही नहीं रक्तदान करने के बाद शरीर का रक्त भी साफ हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed