{"_id":"83653fbffdfa0ee347a98d7cd084d26a","slug":"the-bad-lesson-at-the-station-who-tampers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर छेड़खानी करने वाले मनचले को सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर छेड़खानी करने वाले मनचले को सबक
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 04 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों के साथ जालंधर जा रही छात्रा को रोकना छात्र को भारी पड़ा। उसकी हरकतों से तंग छात्रा ने भीड़ में छात्र को तमाचा जड़ दिया। मामला बढ़ने पर छात्रा के चाचा ने शिकायत जीआरपी से की। पुलिस की जांच में छात्रा और छात्र दोनो कॉलेज के दोस्त निकले। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। पट्टी कोतवाली के तेरहमील की एक छात्रा पीबी कॉलेज में बीए की छात्रा है। पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती कॉलेज के ही एक छात्रा से हो गई। गुरुवार को छात्रा अपने चाचा और बुआ के साथ जालंधर जाने के लिए निकली। परिजनों के साथ पंजाब मेल ट्रेन पकड़ने के लिए वह प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म दो पर खड़ी थी।
इसी बीच वहां पहुंचे एक युवक ने छात्रा से बात करना शुरू कर दी। उसका हाथ पकड़ने लगा। पहले तो छात्रा ने मना किया। बाद में उसने युवक को तमाचा जड़ दिया। तमाचा पड़ते ही प्लेटफार्म पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। छात्रा का चाचा युवक के साथ मारपीट पर उतारू हो गया। युवक ने उसको भी धमकी दी। डर के मारे चाचा भागकर जीआरपी थाने पहुंचा। पुलिस वालों से सारी बात बताई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस वाले प्लेटफार्म पर गए। युवक को पकड़कर थाने पर ले आए। पूछताछ में पता चला लड़की और लड़का दोनो कॉलेज के दोस्त हैं। लड़का उसको जलंधर जाने से मना कर रहा था। लेकिन वह नहीं मान रही थी।
लड़के ने सबके सामने तमाशा करने लगा। खीझकर लड़की ने उसको थप्पड़ जड़ दिया। मामले की गंभीरता को समझने के बाद पुलिस ने लड़के को समझा-बुझाकर छोड़ दिया। चाचा ने भी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी। बाद में वह भतीजी और बहन को लेकर थाने से बाहर चला गया। पता चला कि इस चक्कर में उसकी ट्रेन भी छूट गई। हालांकि पुलिस ने थप्पड़ मारने की घटना से इंकार किया है। एसओ बीके सिंह ने बताया कि लड़की और लड़के के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। बाद में दोनो को गलती का अहसास हुआ। लड़के को समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया।