फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The atmosphere of our home is created by the way we live our lives: Rajan Maharaj

हम जिस प्रकार का जीवन जीते हैं, वैसे ही हमारे घर का वातावरण निर्मित होता है : राजन महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The atmosphere of our home is created by the way we live our lives: Rajan Maharaj
परानूपुर में चल रही श्रीराम कथा के सातवें दिन शुक्रवार को कथावाचक राजन महाराज ने बताया कि हम जिस प्रकार का जीवन जीते हैं, वैसे ही हमारे घर का वातावरण निर्मित होता है।
विज्ञापन

उन्होंने रामकथा को संतों का कुंभ बताया। श्रोताओं से आह्वान किया कि वे भगवान शंकर की गलत छवियों से बचें। भगवान शंकर दिन-रात राम नाम का अमृत पान करते हैं, वे भला चिलम कैसे पी सकते हैं। अगर आपके घरों में ऐसी तस्वीरें हों तो उन्हें श्रद्धा पूर्वक गंगा में प्रवाहित कर दें।
विज्ञापन

कथा विश्राम पर अजीत पांडेय, पुष्पा पांडेय, आयोजक आनंद पांडेय, दीपशिखा पांडेय, प्रधान आनंददेव पांडेय, गायक अनुराग, पंपोष प्रतापगढ़ी ने आरती-पूजन किया। कथा प्रारंभ होने से पहले व्यासपीठ की पूजा-अर्चना अयोध्या के बाबा राजकुमार दास, बीदास, कुलदीप महाराज, राघव महाराज, स्वामी नंद महाराज, स्वामी विनम्यानंद महाराज, बनारस के अजीत गुप्ता ने की। कथा में एमएलसी अरविंद त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजन महाराज से मिले पदाधिकारी
श्रीरामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किए जाने को लेकर श्रीरामचरित मानस राष्ट्रीय ग्रंथ संरक्षा अभियान समिति के राष्ट्रीय संयोजक ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने पदाधिकारियों ने राजन महाराज से मुलाकात की। साथ ही उन्हें बाबा घुइसरनाथ का चित्र व महोत्सव दर्पण भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed