फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The arrogant Lankesh was burnt to ashes as soon as Ram's arrow was shot.

राम का बाण लगते ही धू-धू कर जला अभिमानी लंकेश

Sat, 16 Oct 2021 11:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The arrogant Lankesh was burnt to ashes as soon as Ram's arrow was shot.
दशहरा के मौके पर रामलीला मैदान में जलता बुराई का प्रतीक रावण का पुतला। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। अभिमानी रावण व भगवान राम के बीच विजयदशमी को महासंग्राम हुआ। भगवान राम की सेना व लंकापति रावण की सेना के बीच घनघोर युद्ध देख लोग दंग रह गए। बाणों की बौछार के बीच रावण की मायावी शक्तियां देख हर कोई हैरत में था। राम की सेना रावण की मायावी शक्तियों से हतोत्साहित होने लगी। यह देख विभीषण ने भगवान राम को रावण के खात्मे की युक्ति बताई। भगवान राम ने जैसे ही अहंकारी रावण की नाभी में बाण मारा वह गिर गया। इसके साथ ही रामलीला मैदान में रावण का पुतला धू-धू कर जलने लगा। यह देख चहुंओर जय श्रीराम-जय श्रीराम के जयकारे लगने लगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के रामलीला मैदान में अहंकारी रावण के वध की झांकी मंचन देख हर कोई रोमांचित हो उठा। भगवान राम की झांकी पर फूलों की बारिश शुरू हो गई। वैदिकमंत्रों के बीच रामदरबार की महाआरती हुई तो पूरा वातावरण राममय हो गया। सतरंगी आतिशबाजी से पूरा रामलीला मैदान नहा उठा। देर रात तक मेले में रंगत छाई रही। शुक्रवार को शाम चार बजे शहर के गोपाल मंदिर मेें सुबह से ही तैयारी को लेकर कार्यकर्ता जुटे रहे। संरक्षक समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य, उपाध्यक्ष संजय खंडेलवाल, संयोजक दिनेश सिंह दिन्नू, मंत्री विपिन गुप्ता की देखरेख में शाम करीब चार बजे भगवान श्रीराम का रथ रामलीला मैदान के लिए रवाना हुआ, जिसमें हनुमान व लक्ष्मण भी उपस्थित रहे। उसके पीछे रथ पर बानरी सेना थी। ठठेरी बाजार होते हुए भगवान राम का रथ रामलीला मैदान पहुंचा। उधर, जेल रोड के रास्ते सिप्तैन रोड होते हुए लंकेश भी सेना लेकर युद्धस्थल पर पहुंचा। शाम करीब 5 बजे से दोनों सेनाओं के बीच युद्ध शुरू हुआ। शाम करीब छह बजे भगवान राम के बाणों से रावण का खात्मा हुआ। इसके बाद आतिशबाजी शुरू हो गई। पटाखों की गूंज व रोशनी से रामलीला मैदान की फिजा देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन

इधर, हनुमानजी रथ के साथ सीता चबूतरा पहुंचे। वहां से मां जानकी को लेकर भगवान राम के समीप पहुंचे। जहां मां जानकी की अग्निपरीक्षा हुई। इसके बाद भव्य रामदरबार सजा। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रत्ना सिंह, सदर विधायक राजकुमार पाल, डीएम डॉ. नितिन बंसल, एसपी सतपाल अंतिल, पूर्व नपाध्यक्ष हरिप्रताप सिंह, संरक्षक समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य, संयोजक दिनेश सिंह दिन्नू ने बारी-बारी से राम दरबार की आरती उतारी। इसके बाद असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजय रथ शहर भ्रमण के लिए रवाना हुआ। रामलीला मैदान से विजय रथ सीधे लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंचा, जहां भगवान की आरती हुई। इसके बाद चौक होते हुए विजय रथ चिलबिला स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचा। विजय रथ को देखने के लिए चिलबिला वासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पूजन-अर्चन किया। समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य द्वारा प्रसाद का वितरण कराया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष संजय खंडेलवाल, मंत्री विपिन गुप्ता, मनीष केसरवानी, मेला प्रभारी गंगू प्रदीप होंडा, धर्मेंद्र सिंह, संतोष कुमार, रवींद्र कुमार बंटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान राम का जीवन अनुकरणीय
रामलीला मैैदान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रत्ना सिंह, डीएम नितिन बंसल व एसपी सतपाल अंतिल ने कहा कि भगवान राम का जीवन अनुकरणीय है। हम सभी को उनके जीवन-चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। दशहरा पर्व के आयोजन से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है। सत्य कभी पराजित नहीं होता है। लाख कठिनाइयां आएं, मगर जीत हमेशा सत्य की होती है। रामलीला समिति के संरक्षक समाजसेवी रोशनलाल ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
श्रीरामलीला समिति ने डीएम व एसपी को किया सम्मानित
रामलीला मैदान में लगे दशहरा मेले में श्रीरामलीला समिति के संरक्षक समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य, संयोजक दिनेेश सिंह दिन्नू सहित पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल व एसपी सतपाल अंतिल को सम्मानित किया। प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।
बुलेट ट्रेन से की सैर, जंपिंग प्वाइंट पर बच्चों की उछलकूद
प्रतापगढ़। दशहरा पर्व पर शहर के रामलीला मैदान में आयोजित मेले में भारी भीड़ रही। बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं की भीड़ मेला परिसर में जुटी रही। बच्चों ने बुलेट ट्रेन व जंपिंग प्वाइंटर पर उछलकूद कर मेले का लुत्फ उठाया, वहीं युवाओं ने क्रॉस झूला, बड़ा झूला व नावड़ी का आनंद लिया। शहर में रातभर मेले की रंगत छाई रही।
दोपहर में तीन बजे के बाद शहर के रामलीला मैदान में भीड़ जुटने लगी। मेला परिसर के बने टिकट काउंटर पर टिकट के लिए कतार लग गई। मेला परिसर में कतारबद्ध दुकानें लगी थीं। बीच में झूला प्वाइंट बनाया गया था। शाम पांच बजे के बाद मेला परिसर में लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई। शाम छह बजे के बाद झालरों की रोशनी से पूरा वातावरण जगमग हो उठा। रातभर मेले में चहल-पहल बनी रही।

जाम से जूझता रहा शहर
शहर में विजय रथ के रवाना होते ही जगह-जगह जाम लगने लगा। विजय रथ के रामलीला मैदान से लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचने पर चौक में भीषण जाम लग गया। शहर में भ्रमण के दौरान देर रात तक जगह-जगह जाम लगता रहा। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

रामलीला मैदान में दशहरा के मौके पर रावण पर अग्नि बाण चलाते राम लक्ष्मण। संवाद

रामलीला मैदान में दशहरा के मौके पर रावण पर अग्नि बाण चलाते राम लक्ष्मण। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed