फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The agreement was reached after the MLA apologized

विधायक के माफी मांगने के बाद हुआ समझौता

Sun, 09 Jan 2022 11:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The agreement was reached after the MLA apologized
शनिवार को रानीगंज विधानसभा में मां वाराही देवी धाम में आयोजित कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों के साथ बंधक बनाकर मारपीट व मोबाइल छीनने के बाद वीडियो व फोटो डिलीट करने के मामले का रविवार को पटाक्षेप हो गया। विधायक रानीगंज धीरज ओझा ने पत्रकारों व पुलिस अफसर की मौजूदगी में गलती के लिए क्षमा मांगी। घटना को निंदनीय बताते हुए शरारत करने वाले कार्यकर्ताओं को दंडित कराने की बात कही।
विज्ञापन

मां वाराही देवी धाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शनिवार को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी महिलाओं को साड़ी समेत अन्य उपहार वितरित किए जा रहे थे। पत्रकार रवि दुबे, धर्मेंद्र मिश्र व राकेश पांडेय ने इसका वीडियो बना लिया। आरोप है कि रानीगंज विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा समेत उनके समर्थकों ने मीडियाकर्मियों को जबरन कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन

उनके साथ मारपीट करते हुए मोबाइल छीनकर वीडियो व फोटो डिलीट कर दिया गया। घटना को लेकर देर रात तक थाने में पंचायत होती रही, मगर कोई निष्कर्ष नहीं निकला। रविवार को तहसील परिसर में स्थानीय पत्रकार एकत्र हुए। मामले को लेकर बातचीत के दौरान ही विधायक रानीगंज धीरज ओझा व सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक उनके बीच बातचीत होती रही। विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि जो गलती हुई है, उसके लिए क्षमा मांग रहा हूं। भविष्य में ऐसी कोई गलती होती है तो हर सजा स्वीकार है। घटना कैसे हो गई, वह खुद समझ नहीं पा रहे हैं। घटना दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है। आश्वासन दिया कि शरारती कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई होगी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed