फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The act of traffic police, Bolero driver's challan in helmet

यातायात पुलिस का कारनामा, बोलेरो चालक का हेलमेट में चालान

Thu, 01 Jul 2021 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The act of traffic police, Bolero driver's challan in helmet
बोलेरो चला रहे अधेड़ का पुलिस द्वारा हेलमेट न लगाने में किया गया चालान। - फोटो : PRATAPGARH
यातायात पुलिस का एक और कारनामा चर्चा का विषय बना हुआ है। बोलेरो चालक का हेलमेट में चालान करते हुए एक हजार रुपये जुर्माना ठोंक दिया। चालक के मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उसके होश उड़ गए हैं। जबकि कार्रवाई करने वालों ने बोलेरो में बैठे चालक की फोटो भी चालान के साथ लगाई है।
विज्ञापन

यातायात विभाग के सिपाही इन दिनों बाइक चालकों की पीछे से फोटो खींचकर चालान कर रहे हैं। जिसके बारे में बाइक चला रहे लोगों को पता तक नहीं चलता। टारगेट पूरा करने में परेशान सिपाही कभी-कभी जल्दबाजी में ऐसी लापरवाही कर जाते हैं, जो उनके गले की फांस बन जाती है।
विज्ञापन

यातायात विभाग ने अजगरा लालगंज के गाबी महुआवन निवासी मोहम्मद इकबाल के बोलेरो चालक का हेलमेट नहीं पहनने का चालान किया गया है। मोबाइल पर जो फोटो आई है, उसमें मो. इकबाल स्टेयरिंग पकड़कर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर चालान में बाइक पर हेलमेट न पहनने का आरोप लगाते हुए एमवीएक्ट में एक हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। सीओ सिटी अभय कुमार ने बताया कि आनलाइन चालान में लापरवाही हुई है। ऐसी कमियों को सुधार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed