फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The accused who shot the brick kiln owner were sent to jail

ईट भट्ठा मालिक को गोली मारने वाले आरोपियों को भेजा जेल

Mon, 30 Aug 2021 04:28 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 30 Aug 2021 04:28 PM IST
सार

रानीगंज थाना क्षेत्र के थरिया निवासी वसीम अहमद (40) का गांव में ही ईंट भट्ठा है। शनिवार की शाम वह लखनऊ - वाराणसी राजमार्ग पर गाजी की बाग स्थित एक ढाबे पर चाय पीने गया था। वहां कुछ लोगों के बीच मछली के लेनदेन को लेकर विवाद हो रहा था।

विज्ञापन
The accused who shot the brick kiln owner were sent to jail
रानीगंज के गाजी की बाग में भट्ठा मालिक को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार युवक। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

रानीगंज के गाजी की बाग में शनिवार की शाम मछली खरीदने के दौरान हुए विवाद के बाद बुलेट सवार लोगों ने ईंट भट्ठा मालिक को गोली मार दी थी। ग्रामीणों ने हमलावरों को पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। रविवार को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा। घटना में प्रयुक्त गायब लाइसेंसी पिस्टल भी पुलिस ने देर रात तक बरामद कर ली।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के थरिया निवासी वसीम अहमद (40) का गांव में ही ईंट भट्ठा है। शनिवार की शाम वह लखनऊ - वाराणसी राजमार्ग पर गाजी की बाग स्थित एक ढाबे पर चाय पीने गया था। वहां कुछ लोगों के बीच मछली के लेनदेन को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद बढ़ता देख वसीम, ढाबा संचालक आदिल और सुहेल बीच बचाव करने लगे। इस पर दूसरे पक्ष लोग उनसे विवाद करने लगे। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। विवाद के दौरान युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


फायरिंग के दौरान ईंट भट्ठा मालिक की जांघ और कमर में गोली लग गई थी। घटना के बाद हमलावर भागने लगे तो लोगों ने उन्हें दबोच लिया। तीनों हमलावरों की जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया था। गोली लगने से घायल वसीम का प्रयागराज में इलाज चल रहा है। रविवार को वसीम के भाई इसरार अहमद की तहरीर पर पुलिस ने अंतू थाना क्षेत्र के भदौसी निवासी अधिवक्ता सर्वेश सिंह, सचिन और रानीगंज के आमापुर बेर्रा निवासी सुरेश के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल गायब हो गई थी, जो देर रात बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed