{"_id":"5bf1baa0bdec226939029463","slug":"tet-action-possible-on-beo","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी : पर्यवेक्षक बने बीईओ पर गिर सकती है गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी : पर्यवेक्षक बने बीईओ पर गिर सकती है गाज
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो; प्रतापगढ़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीईटी परीक्षा के दौरान कक्ष में छात्रा को नकल सामग्री उपलब्ध कराने के मामले में पर्यवेक्षक बने खंड शिक्षा अधिकारी पर भी गाज गिर सकती है। डीआईओएस ने शासन को रिपोर्ट भेजी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इसे लेकर शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है।
रविवार को आयोजित टीईटी की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक, सचल दल बनाए गए थे। रामराज इंटर कालेज पट्टी में पर्यवेक्षक के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी शिवगढ़ सत्यप्रकाश को लगाया गया था। परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक बने खंड शिक्षा अधिकारी के साथ शिवगढ़ ब्लाक में सह समन्वयक के पद पर तैनात विनय कुमार सिंह परीक्षा कक्ष में पहुंचकर छात्रा को नकल सामग्री उपलब्ध कराने लगा। पर्यवेक्षक बने खंड शिक्षा अधिकारी परीक्षा कक्ष के भीतर अनाधिकृत शिक्षक को किन कारणों से ले गए।
इस मामले को भले ही आला अफसर हल्के में ले रहे हों, लेकिन परीक्षा की शुचिता के साथ खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा खिलवाड़ करने से इंकार नहीं किया जा सकता। जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट शासन के साथ ही अधिकारियों को भेजी जा रही है। परीक्षा की शुचिता के साथ खिलवाड़ करने वाले खंड शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी पत्र भेजा जा रहा है। बीएसए का कहना है कि अभी डीआईओएस का पत्र मिला नहीं है। फिर भी मामला संज्ञान में आ चुका है। वह खंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस भेजकर जवाब मांगेंगे।