फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   TET: 26,588 candidates will appear for examination at 33 centers

टीईटी: 33 केंद्रों पर 26,588 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Thu, 12 Dec 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
TET: 26,588 candidates will appear for examination at 33 centers
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में जिले के 26,588 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले के 33 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में इतनी बड़ी संख्या में लोग पहली बार प्रतिभाग करेंगे। 22 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए 15 दिसंबर से ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में टीईटी परीक्षा के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग लगा हुआ है। 22 दिसंबर को होने वाली परीक्षा में इस वर्ष सबसे अधिक 26,588 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इसमें प्राथमिक वर्ग में 18027 और मिडिल वर्ग में 8561 महिलाएं और पुरुष शामिल हो रहे हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा और राउटर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिन परीक्षा केंद्रों पर अभी तक राउटर नहीं लगे हैं, डीआईओएस ने पत्र जारी कर प्रिंसिपलों को एक सप्ताह का मौका दिया है। जिले में पहली बार 33 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें जीआईसी, सहायता प्राप्त कॉलेजों के साथ ही वित्तविहीन कॉलेज भी शामिल हैं। एडीआईओएस डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। परीक्षा की सभी तैयारियां अंतिम दौर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed