फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tension in Gharaura, funeral after 16 hours of mourning

Pratapgarh News: घरौरा में तनाव, 16 घंटे की मान मनौव्वल के बाद अंत्येष्टि

Sat, 29 Apr 2023 07:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 29 Apr 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
Tension in Gharaura, funeral after 16 hours of mourning
लीलापुर थाने के घरौरा में मृत युवक के परिजनों को समझाते सीओ व एसडीएम। संवाद
फोटो-32 से 36
विज्ञापन

डीएम-एसपी को बुलाने पर अड़े थे परिजन, भूमि विवाद में चचेरे भाई ने मारी थी गोली, उपचार के दौरान हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
लीलापुर। थाना के घरौरा में तनाव के बीच 16 घंटे बाद शनिवार को युवक के शव अंत्येष्टि की जा सकी। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज युवक के परिजन मौके पर डीएम और एसपी को बुलाने पर अड़े थे। वहां पहुंचे विधायक विश्वनाथगंज के समझाने पर परिवारीजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
घरौरा निवासी अशोक वर्मा को बृहस्पतिवार दोपहर घर के निकट चचेरे भाई समरजीत ने गोली मारी थी। प्रयागराज में उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। रात करीब आठ बजे परिजन शव लेकर घर पहुंचे। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए जेठवारा, लालगंज, लीलापुर थाने की पुलिस मौके पर मुस्तैद रही।
विज्ञापन

परिजन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज थे। वे मौके पर डीएम व एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। जानकारी के बाद सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर व लीलापुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन उनकी एक भी सुनने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब दस बजे विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल धरौरा स्थित अशोक के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों संग पुलिस अफसरों से बातचीत की। परिजनों ने पुलिस को हत्या की धारा बढ़ाने, सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी कराने, आर्थिक मदद के रूप में 15 लाख रुपये और आरोपियों की गिरफ्तारी से संबंधित मांग पत्र दिया। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए श्रृंग्वेरपुर को रवाना हुए।


इनसेट----
मां कई बार हुईं बेसुध, मासूम को अनन्या की परवरिश के बारे किए सवाल
बेटे अशोक के शव को निहार रही उसकी मां बार-बार बेसुध हो रही थीं। गांव की महिलाओं ने उन्हें संभाला। इस बीच वह किसी तरह उठीं और चार माह की मासूम अनन्या को गोद में लेकर पुलिस अफसरों के पास पहुंची। बोलीं, साहब... अब इस मासूम की परवरिश कैसे होगी। बूढ़ी मां की बातें सुन लोगों की आंखें भर आईं।

लीलापुर थाने के घरौरा में मृत युवक के परिजनों को समझाते सीओ व एसडीएम। संवाद

लीलापुर थाने के घरौरा में मृत युवक के परिजनों को समझाते सीओ व एसडीएम। संवाद

लीलापुर थाने के घरौरा में मृत युवक के परिजनों को समझाते सीओ व एसडीएम। संवाद

लीलापुर थाने के घरौरा में मृत युवक के परिजनों को समझाते सीओ व एसडीएम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed