{"_id":"65047fcc203ea6882a029734","slug":"ten-suspects-interrogated-in-robbery-case-from-tiny-branch-operator-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1004-4362-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: टाइनी शाखा संचालक से लूट मामले में दस संदिग्धों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: टाइनी शाखा संचालक से लूट मामले में दस संदिग्धों से पूछताछ
Fri, 15 Sep 2023 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 15 Sep 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुटेरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस अब तक नाकाम
संवाद न्यूज एजेंसी
जेठवारा। हरि का पुरवा गांव में मंगलवार की सुबह टाइनी शाखा संचालक विवेक रंजन त्रिपाठी से डेढ़ लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस क्षेत्र के दस संदिग्धों से पूछताछ के बाद अभी तक नाकाम लुटेरों की धरपकड़ में है। बाजार व चौराहों पर लगे सीसीटीवी खंगालने के बाद नकाबपोश बदमाशों को चिह्नित करने में अभी तक स्वॉट टीम भी जांच में फेल है।
जेठवारा के नूरपुर चमरूपुर पठान गांव के विवेक रंजन त्रिपाठी के साथ मंगलवार की सुबह हुई लूट की घटना पर आईजी प्रयागराज चंद्रप्रकाश ने नाराजगी जताई थी। एसपी सतपाल अंतिल ने जेठवारा थानाध्यक्ष को दो दिन के भीतर घटना का खुलासा करने की चेतावनी थी, जिसकी मियाद पूरी हो चुकी है। थाने की फोर्स बदमाशों की तलाश में हाथ-पैर चला रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बदमाश प्रयागराज के मऊआइमा की ओर भागे हैं। घटना के तीन दिन बाद पुलिस अभी तक हवा में तीर चलाते हुए दस संदिग्धों से पूछताछ की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कटरा गुलाब सिंह, मऊआइमा के आसपास कई दुकानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच में स्वॉट टीम लगी है। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश प्रयागराज क्षेत्र के हैं, यह आशंका पुलिस को है। इस मामले में सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटना की जांच में पुलिस की अलग- अलग टीम लगी हैं।