{"_id":"61e30f584f42f351793588cb","slug":"ten-more-people-found-corona-infected-the-number-of-active-patients-in-the-district-increased-to-73-pratapgarh-news-ald325076374","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस और लोग मिले कोरोना संक्रमित,जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर पहुुंची 73","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस और लोग मिले कोरोना संक्रमित,जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर पहुुंची 73
विज्ञापन
जिले में शनिवार को 24 घंटे के भीतर दस नए कोरोना के मरीज मिले। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। संक्रमितों में तीन दूसरे जनपद में रह रहे हैं।
जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। शनिवार को 24 घंटे के भीतर दस नए मरीज स्वास्थ्य विभाग की जांच में मिले। इनमें से दो मरीज शहर जबकि अन्य ग्रामीण इलाकों के रहने वाले हैं। इन संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है।
15 दिन के भीतर जिले में 73 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। फिर भी लोग लापरवाह बने हैं। कोरोना संक्रमित मिलने वाले मरीजों कागज पर होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। इनके घर तक स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं जा रही है। इतना ही नहीं, संक्रमितों के पास-पड़ोस की बात तो दूर परिवार के सदस्यों की भी सैंपलिंग नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोग खुद जांच कराने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि 2988 लोगों की 24 घंटे के भीतर जांच की गई। इस बार एंटीजन पॉजिटिव आने वाले मरीजों का तत्काल आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया जा रहा है।