फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Temporary connection will have to be taken to decorate Durga Puja pandal

दुर्गापूजा पंडाल सजाने के लिए लेना होगा अस्थायी कनेक्शन

Sun, 03 Oct 2021 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Temporary connection will have to be taken to decorate Durga Puja pandal
electricity
इस बार कटियामारी कर दुर्गापूजा पंडाल रोशन नहीं किए जा सकेंगे। समितियों को पंडाल सजाने व दुकानें लगाने के लिए बिजली विभाग से अस्थायी कनेक्शन लेना पड़ेगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। शहर में नवदुर्गा पूजा की धूम रहती है। पौराणिक देवी स्थल मां बेल्हादेवी में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में जगह-जगह नवदुर्गा पूजा के पंडाल सजाए जाते हैं। शहर के सभी मोहल्लों में छोटे-बड़े पंडाल लगाए जाते हैं। 30 से अधिक पंडाल सजते हैं। पंडालों को सजाने के लिए समितियों द्वारा खूब लाइटिंग की जाती है। आमतौर पर पंडालों के लिए समितियां कनेक्शन नहीं लेती हैं। धार्मिक कार्यक्रम के नाते विभाग की ओर से भी ढिलाई रहती है। मगर इससे लोड बढ़ जाता है, जिससे आपूत व्यवस्था प्रभावित होती है। पंडालों की संख्या की सही जानकारी न होने से विभाग भी मुकम्मल व्यवस्था नहीं कर पाता है।
विज्ञापन

जिससे पर्व के दौरान लोकल फॉल्ट की समस्या खड़ी हो जाती है। इससे लोगों को कटौती से भी दो-चार होना पड़ता है। बिजली विभाग इस बार समितियों को अस्थायी कनेक्शन देने की तैयारी में है। ताकि कटियामारी के चलते समस्या न हो। इसके लिए बिजली विभाग की टीमें समितियों से संपर्क करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइटिंग व्यवस्था की जानकारी लेगी। इसके बाद पंडालों में होने वाली बिजली खपत के अनुरूप विभाग द्वारा मुकम्मल व्यवस्था की जाएगी। एसडीओ बाबागंज अजीत यादव ने बताया कि अस्थायी कनेक्शन देने की योजना बनाई जा रही है। इससे पर्व के दौरान विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed