फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tempo driver beaten to death in Udaiyadih market, market residents remained spectators

प्रतापगढ़ : उड़ैयाडीह बाजार में टेंपो चालक की पीटकर हत्या, तमाशबीन बने रहे बाजारवासी

Wed, 22 Nov 2023 07:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Nov 2023 07:06 PM IST
सार

पट्टी कोतवाली के सांगापट्टी निवासी काशी प्रसाद मिश्रा (55) टेंपो चलाकर परिवार का गुजर बसर करता है। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे वह टेंपो लेकर बाजार पहुंचा। लोगों के अनुसार सवारियां उतारने के दौरान ही एक बाइक से तीन लोग पहुंचे और काशी प्रसाद को डंडे व लात घूंसों से पीटने लगे।

विज्ञापन
Tempo driver beaten to death in Udaiyadih market, market residents remained spectators
टेपो चालक की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पट्टी कोतवाली के उड़ैयाडीह बाजार में बाइक सवार तीन दबंगों ने टेंपो चालक काशी प्रसाद मिश्रा को लात घूंसों व डंडे से पीटकर मार डाला। हमलावरों को देख लोग बीचबचाव को नहीं आए। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर आरोपियों के घर दबिश देने पहुंची लेकिन वह फरार हैं।

विज्ञापन

पट्टी कोतवाली के सांगापट्टी निवासी काशी प्रसाद मिश्रा (55) टेंपो चलाकर परिवार का गुजर बसर करता है। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे वह टेंपो लेकर बाजार पहुंचा। लोगों के अनुसार सवारियां उतारने के दौरान ही एक बाइक से तीन लोग पहुंचे और काशी प्रसाद को डंडे व लात घूंसों से पीटने लगे। सरे बाजार मारपीट देख कुछ लोग आगे बढ़े लेकिन हमलावरों को देख भाग खड़े हुए।

विज्ञापन

अधमरा करने के बाद आरोपियों ने उसे छोड़ा। इस बीच कुछ लोग तड़प रहे टेंपो चालक को उठाकर बेंच पर लिटा दिया। उसकी नाक व मुंह से खून निकल रहा था। तभी हमलावर उसे दोबारा पीटने लगे और अंत में मृत मानकर छोड़ दिया। हमलावरों के जाने के कुछ देर बाद लोगों ने उसके बेटे को सूचना दी तब बेटा पहुंचा और पिता को सीएचसी ले गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पट्टी कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि रास्ते में ओवरटेक व टेंपो खड़ा करने को लेकर कहासुनी में घटना हुई है। आरोपियों के घर दबिश दी गई, लेकिन वह फरार हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बेहोशी की हालत में भी पीटते रहे दबंग
 

मौके पर उपस्थित बाजारवासियों के अनुसार जब दबंग टेंपो चालक को एक बार पीटकर चले गए तो कुछ लोगों ने तड़प रहे टेंपो चालक को उठा कर बेंच पर लिटा दिया। तभी हमलावर फिर लौटे और बेहोश टेंपो चालक को फिर पीटने लगे। बेरहमी से टेंपो चालक की पिटाई होता देख आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।

नौ को थी बेटी की शादी, अब कौन करेगा कन्यादान
 

टेंपो चालक काशी प्रसाद मिश्रा के एक बेटा व तीन बेटी है। बेटा वीरेंद्र पिता की हत्या से इतना सहम गया था कि बार-बार बेहोश हो जा रहा था। दो बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि सबसे छोटी बेटी तनु की शादी तय है। नौ दिसंबर को बारात आनी थी। जिसकी तैयारी में परिवार के लोग जुटे थे। अब बेटी का कन्यादान कौन करेगा। पत्नी प्रमिला यही कहकर बिलखती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed