फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Temperature low, but heat continue.

पुरवा से लुढ़का पारा, उमस ने निकाला दम 

Sun, 02 Jun 2019 12:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Jun 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
Temperature low, but heat continue.
pratapgarh - फोटो : pratapgarh

शनिवार सुबह से वातावरण में पुरवा हवाओं के पैठ बनाने से शनिवार को तापमान में गिरावट जरूर आई, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। घर के अंदर और बाहर कहीं राहत नहीं थी। धूप के साथ लू चलने से लोगों का बुरा हाल रहा। लोग पसीने से तरबतर नजर आए। उधर, बिजली की अंधाधुंध कटौती ने लोगों को और परेशान कर रख दिया है। शहर और गांव में दोपहर में लोड बढ़ते ही जहां बिजली गुल हो जाती है। 

विज्ञापन

शनिवार सुबह से पुरवा हवाओं के चलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट होने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29.3 और अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। शनिवार को खिसककर न्यूनतम तापमान 28.1 और अधिकतम 39.7 पर आ गया। इसके बाद भी उमस भरी गर्मी लोगों को सताती रही। दोपहर में चिलचिलाती धूप और लू से लोग परेशान रहे। घरों और दुकानों में बैठे लोग पसीने से तरबतर नजर आए। दोपहर में गांव की सड़कों में जहां सन्नाटा पसरा रहा, वहीं शहर की सड़कों पर गिने-चुने लोग ही दिखाई पड़ रहे थे। शहर में 24 घंटे बिजली देने का दावा ध्वस्त हो गया है। आलम यह है कि जब इच्छा होती है बिजली विभाग लोकल फाल्ट के नाम पर कटौती कर लेता है। जब उपभोक्ताओं के फोन घनघनाते हैं तो उन्हें लाइन जोड़ने की याद आती है। फिलहाल ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति का कोई समय नहीं रह गया है। कभी मेन लाइन की कटौती तो भी लोकल फाल्ट के नाम पर प्राय: बिजली काट दी जाती है। अफसरों से शिकायत के बाद भी कोई पहल नहीं होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed