फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tehsildar accused of demanding bribe, uproar

अधिवक्ता ने तहसीलदार पर घूस लेने के बाद भी काम न करने का लगाया आरोप

Sat, 29 Feb 2020 11:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar accused of demanding bribe, uproar
कुंडा। तहसील में अधिवक्ता ने तहसीलदार पर सुविधा शुल्क लेने के बाद भी काम न करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता जमा हो गए। हालांकि बाद में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार से बात की।
विज्ञापन

क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी अधिवक्ता ओमप्रकाश यादव का एक मुकदमा तहसीलदार कोर्ट में चल रहा है। इसे लेकर अधिवक्ता ने तहसीलदार पर शनिवार को सुविधा शुल्क लेकर भी काम न करने का आरोप लगाया। उसका कहना था कि मुकदमे के निस्तारण के लिए 50 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद भी उसका काम नहीं हुआ। आरोप है कि इस मामले में एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी। शनिवार को अधिवक्ता के हंगामा खड़ा करने पर भीड़ जमा हो गई। अधिवक्ता के इस आरोप पर अधिवक्ताओं ने एक बैठक की। इसके बाद तहसीलदार से बात करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद तहसीलदार से बात की गई। इस मामले में तहसीलदार रामजनम यादव ने घूस लेने की बात को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed