फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Teenager who was said to be dead three years ago recovered from Aligarh

तीन साल पहले मृत बताई गई किशोरी अलीगढ़ से बरामद

Tue, 14 Dec 2021 11:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Teenager who was said to be dead three years ago recovered from Aligarh
नगर कोतवाली के बनबीरकाछ से तीन साल पहले गायब और मृत बताई जा रही किशोरी चार साल बाद अलीगढ़ से बरामद हुई है। चार साल से विवेचना करने वाले विवेचक मुकदमे से पिंड छुड़ाते रहे, मगर नए विवेचक ने मुकदमे की परत दर परत पड़ताल शुरू की तो मृत बताई जा रही किशोरी अलीगढ़ से बरामद हो गई। उसकी ढाई साल की बेटी भी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के बनवीरकाछ की रहने वाली एक किशोरी वर्ष 2016 में घर से गायब हो गई। परिजनों ने खोजबीन के बाद पड़ोसी युवक नीरज उसके पिता श्रीप्रकाश व मां शिवकुमारी के खिलाफ बहलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने भी बिना गहनता से छानबीन किए तीनों को जेल भेज दिया। तीनों के जेल से छूटने के बाद किशोरी वर्ष 2018 में घर लौटी। कुछ दिनों तक घर पर रहने के बाद वह फिर गायब हो गई। इसके बाद परिवार के लोग फिर नीरज समेत उसके परिवार के सदस्यों पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली तो परिजन उसकी हत्या करने की आशंका जताते हुए विवेचक पर आरोपियों को गिरफ्तार करने का दबाव बनाने लगे। हालांकि पुलिस ने किशोरी को मृत मानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुकदमे की विवेचना जिसे मिली, वह फाइल को किनारे कर देता। हर कोई अपना पिंड छुड़ाता रहा। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि नए विवेचक को इस मुकदमे की गहनता से जांच का टारगेट दिया गया था। गहराई से छानबीन के बाद गायब किशोरी अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र से बरामद हो गई। वह अपने रिश्तेदार के घर दिल्ली जाती रहती थी। वहीं से उसे मोनू प्रधान नाम का युवक मिल गया।
जिसने उसकी शादी अलीगढ़ के रहने वाले शेर सिंह राणा से करा दी थी। इसके बदले उसने रुपये भी लिए थे। उसका न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा। आरोपियों को दोबारा जेल नहीं भेजा गया, बल्कि मामले की गहराई से छानबीन ही की जाती रही।

प्रेमजाल के सब्जबाग में फंसी 80 से अधिक लड़कियों की मोनू प्रधान करा चुका है शादी
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रेमजाल में फंसने के बाद बर्बादी की कगार पर पहुंचने वाली लड़कियों को अलीगढ़ का रहने वाले मोनू प्रधान सब्जबाग दिखाता है। गुमराह हो चुकीं लड़कियों का शोषण करने के बाद उनकी शादी भी करा देता है। अब तक 80 से अधिक लोगों की शादी करा चुका है। इसके एवज में लड़का व लड़की दोनों से रुपये लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed