फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   teenager who came out of the house to get milk was murdered with a sharp weapon

Pratapgarh : दूध लेने के लिए घर से निकले किशोर की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में दहशत और तनाव

Sat, 11 Jan 2025 01:20 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Jan 2025 01:20 PM IST
सार

जेठवारा थाना क्षेत्र के महमूदपुर सारी महासिंह में एक किशोर की हत्या कर दी गई। वह घर से दूध लेने के लिए निकला था। दूध लेकर घर लौट रहा था कि पहले से ही घात लगाकर बैठे बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर उसको मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
teenager who came out of the house to get milk was murdered with a sharp weapon
किशोर का शव मिलने के बाद घटना स्थल पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जेठवारा थाना क्षेत्र के महमूदपुर सारी महासिंह में एक किशोर की हत्या कर दी गई। वह घर से दूध लेने के लिए निकला था। दूध लेकर घर लौट रहा था कि पहले से ही घात लगाकर बैठे बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर उसको मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। दहशत को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


मोहम्मद मुस्तकीम का बेटा मोहम्मद कैफ (17) शुक्रवार को सुबह दूध लेने के लिए घर से निकला था। दूध लेकर वापस लौटते समय रास्ते में पहले से ही घात लगाकर बैठे बदमाशों ने धारदार हथियार से उसके ऊपर हमला कर दिया। उसके सिर, गर्दन और चेहरे पर कई वार किए गए। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उसका शव सरसों के खेत में पड़ा मिला। सुबह उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर खून से लथपथ लाश पर पड़ी तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी पाकर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed