{"_id":"6a8c911d590b8ae7650f4354","slug":"teenager-drowns-in-sharda-sahayak-canal-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-176117-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: शारदा सहायक नहर में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: शारदा सहायक नहर में डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन
हरबसपुर टेकीपट्टी में रविवार देर शाम दोस्तों के साथ शारदा सहायक नहर के पुल पर बैठे किशोर का संतुलन बिगड़ गया। वह नहर के गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
गोताखोरों की टीम ने किशोर की तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सोमवार को प्रयागराज से आई एसडीआरएफ टीम ने सुबह करीब 11 बजे शव को नहर से बाहर निकाला। इकलौते बेटे की मौत से सेना से सेवानिवृत्त पिता बेसुध हो गए।
हरबसपुर टेकीपट्टी निवासी अरुण मिश्र का इकलौता बेटा किंजल (16) शाम करीब सात बजे दोस्तों के साथ नहर की तरफ घूमने गया था। किंजल नहर के पुल पर बैठकर दोस्तों से बात कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में जा गिरा। दोस्तों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।
विज्ञापन
इसके बाद दोस्तों के शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर पहुंचे सीओ मनोज रघुवंशी ने गोताखोरों की टीम को नहर में उतारा। काफी प्रयास के बाद भी किशोर को नहीं खोजा जा सका।
सोमवार की सुबह प्रयागराज से आई एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू किया और करीब 11 बजे शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने बताया कि किंजल शृंग्वेरपुर के एक निजी विद्यालय में इंटर का छात्र था। इकलौते बेटे की मौत से माता मिंटू बेसुध हैं।