{"_id":"666f375d5ca50a46a203f964","slug":"teenager-dies-in-head-on-collision-between-bike-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-118942-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बाइक की आमने-सामने टक्कर में किशोर की मौत, दो की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बाइक की आमने-सामने टक्कर में किशोर की मौत, दो की हालत नाजुक
Mon, 17 Jun 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:35 AM IST
सार
हादसे में तीनों घायलों को उपचार के लिए सांगीपुर सीएचसी लाया गया। हालात गंभीर देख तीनों को रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल विशेष गौड़ को परिजन इलाज के लिए अमेठी जिले के गौरीगंज असैदापुर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उदयपुर इलाके में तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर से शनिवार को किशोर की मौत हो गयी। हादसे में बाइक सवार दो किशोर घायल हो गए। उदयपुर थाना के राजापुर बाजार निवासी अवधेश गौड़ का पुत्र विशेष गौड़ (17) शनिवार रात नौ बजे किसी कार्य से राजापुर बाजार आ रहा था। दूसरी ओर से उदयपुर थाना के पूरे पांडेय निवासी सौरभ अपने दोस्त मुबारकपुर निवासी राजा सरोज के साथ बाइक से राजापुर बाजार की तरफ जा रहा था। राजापुर चौराहे पर तेज रफ्तार दोनों बाइक में टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में तीनों घायलों को उपचार के लिए सांगीपुर सीएचसी लाया गया। हालात गंभीर देख तीनों को रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल विशेष गौड़ को परिजन इलाज के लिए अमेठी जिले के गौरीगंज असैदापुर अस्पताल ले गए। वहां पर देर रात चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उधर घायल सौरभ व चंदर को रायबरेली में भर्ती कराया गया है। हादसे में मृतक विशेष दो भाइयों में छोटा था। साल भर पहले सड़क दुर्घटना में बड़े भाई की भी मौत हो चुकी है। उदयपुर एसओ राधेबाबू का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन